{"_id":"40f729698c8fd302612813d0f5cc546c","slug":"mulayam-singh-comment-on-congress","type":"story","status":"publish","title_hn":"कांग्रेस डरपोक, चुनाव में डूब जाएगी: मुलायम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कांग्रेस डरपोक, चुनाव में डूब जाएगी: मुलायम
राजेंद्र सिंह/अमर उजाला, लखनऊ
Updated Tue, 31 Dec 2013 10:54 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष मुलायम सिंह यादव ने कहा कि लोकसभा चुनाव में सर्वाधिक नुकसान कांग्रेस को होगा।
विज्ञापन
भाजपा को कुछ सीटों का लाभ मिलेगा लेकिन दोनों ही दल सरकार नहीं बना पाएंगे। केंद्र में तीसरे मोर्चे की सरकार बनेगी।
सपा मुख्यालय पर लोकबंधु राज नारायण की पुण्यतिथि पर मंगलवार को आयोजित कार्यक्रम में मुलायम ने कहा कि देश महंगाई, बेकारी, भ्रष्टाचार से कराह रहा है।
देश की सीमाएं खतरे में हैं। कांग्रेस सरकार डरपोक है। उसमें देश की समस्याओं को हल करने का साहस नहीं है।
कांग्रेस ने अल्पसंख्यकों को दुखी और निराश किया है। मुस्लिम उससे दूर हो रहे हैं। लोकसभा चुनाव में उसे सबसे ज्यादा नुकसान होगा।
भाजपा को कुछ सीटों का फायदा हो सकता है लेकिन केंद्र में इनका बहुमत नहीं आने वाला है। देश में परिवर्तन की भूमिका बन रही है। केंद्र में तीसरी ताकत ही सत्ता में आएगी।
मुलायम सिंह ने कहा कि लोकतंत्र में जनता ही शक्ति देती है और शक्ति की ही पूजा होती है। हमें समाजवादी आंदोलन की मजबूती का मौका मिला है।
जनता के बीच सपा और सरकार की नीतियों और उपलब्धियों को पहुंचाकर लोकसभा में बड़ी संख्या में प्रत्याशियों को जिताना होगा ताकि केंद्र में सपा के बिना कोई सरकार न बन सके।
विज्ञापन
यादव ने राज नारायण को श्रद्धासुमन अर्पित करते हुए कहा कि वे संघर्ष के प्रतीक थे। अन्याय के सामने झुकने वाले नहीं थे।
वह राजनीति में लाभ-हानि नहीं देखते थे। अन्याय का विरोध और सत्य के साथ रहना उन्हें सच्ची श्रद्धांजलि होगी।