फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   mulayam singh angry with akhilesh cabinet ministers

मुलायम ने अखिलेश के सामने ही ली उनके मंत्रियों की क्लास

Tue, 18 Aug 2015 07:22 PM IST
Updated Tue, 18 Aug 2015 07:22 PM IST
विज्ञापन
mulayam singh angry with akhilesh cabinet ministers

मुलायम सिंह यादव जब-तब अखिलेश सरकार के मंत्रियों के काम करने के तरीके से सार्वजनिक तौर पर असंतुष्ट होते रहे हैं। अपनी नाखुशी को वह कई बार फटकार के रूप में बयां करते हैं। मंगलवार को एक बार फिर उन्होंने अखिलेश के मंत्रियों की क्लास ली।

विज्ञापन


लखनऊ में ई रिक्शा वितरण के एक कार्यक्रम में मुलायम सिंह यादव ने अखिलेश के मंत्रियों की खबर ली। उन्होंने कहा कि कई मिनिस्टर काम नहीं कर रहे हैं। उन्हें सबके बारे में जानकारी है। लेकिन वे किसी का नाम नहीं लेंगे। लेकिन कौन क्या कर रहा है उन्हें इस बात की पूरी खबर है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि पार्टी के कई नेता सार्वजनिक रूप से यह कह रहे हैं कि सरकार ने कोई काम नहीं किया है। प्रदेश में पढ़ाई, दवाई व सिंचाई सब मुफ्त है। बताइये ऐसा किस प्रदेश में है। इसके बावजूद सरकार के अच्छे काम जनता तक नहीं पहुंच रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


मुलायम सिंह ने कहा कि अभी दो-तीन महीने का समय बचा है। अभी आप जो बात कहेंगे उसे जनता सुनेगी। इसके बाद चुनाव के समय आप जो भी बोलेंगे उसे जनता चुनावी भाषण ही मानेगी।

पांच सीट जीतने पर लोग करते हैं व्यंग्य

mulayam singh angry with akhilesh cabinet ministers

मुलायम सिंह यादव मंगलवार को ई-रिक्शा योजना के तहत 100 गरीब रिक्शा चालकों को बैटरी चालित ई रिक्शा वितरण कार्यक्रम में बोल रहे थे। उन्होंने कहा कि बेरोजगारी व भष्ट्राचार बड़ी समस्या है। इससे निपटने के लिए सरकार काम कर रही है।

पिछले दिनों कांग्रेस व भाजपा को छोड़कर सभी दलों ने एक बैठक की। इसके बाद में मुझसे ही सभी दलों ने प्रेस-कॉन्फ्रेंस कराई। सभी दल यह महसूस करते हैं कि समाजवादी पार्टी की नीतियां गरीबों के लिए हैं। सपा गरीबों के लिए काम भी कर रही है। लेकिन इसकी जानकारी जनता को होनी चाहिए। इसके लिए जिला स्तर पर सम्मेलन किए जाएं।

हमारा लक्ष्य केवल यूपी ही नहीं दूसरे राज्यों की ओर भी होना चाहिए। दिल्ली की सरकार में भी हमारा प्रतिनिधित्व होना चाहिए। लेकिन लोकसभा चुनाव में हम केवल पांच सीटें ही जीत सके।

लोग मजाक करते हैं...कहते हैं एक परिवार के पांच लोग जीते हैं। हमने भी कह दिया कि यूपी की जनता ने एक परिवार पर भरोसा किया है। इसी जनता की बदौलत आगे चलकर आप यहां बैठोगे हम वहां बैठेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed