फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Mulayam Singh and Shivpal Singh and other leaders mourn of Amar Singh death

अमर सिंह की मौत पर मुलायम सिंह ने जताया शोक, लिखा-मैंने अपना महत्वपूर्ण शुभचिंतक और मित्र खो दिया

Mon, 03 Aug 2020 04:47 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: शाहरुख खान Updated Mon, 03 Aug 2020 04:47 PM IST
विज्ञापन
Mulayam Singh and Shivpal Singh and other leaders mourn of Amar Singh death
फाइल फोटो
राज्यसभा सांसद अमर सिंह के पार्थिव शरीर का दिल्ली के छतरपुर में सोमवार को उनके परिवार के सदस्यों और रिश्तेदारों की उपस्थिति में अंतिम संस्कार किया गया। शनिवार को सिंगापुर के अस्पताल में इलाज के दौरान अमर सिंह का निधन हुआ था। आज सुबह 11:30 बजे उनका अंतिम संस्कार हुआ। उनकी दोनों बेटियों ने चिता को मुखाग्नि दी।
विज्ञापन


कोरोना के कारण जारी गाइडलाइन को देखते हुए अमर सिंह के अंतिम संस्कार में सीमित लोग ही शामिल हुए। अभिनेत्री से राजनेता बनी जया प्रदा भी अंतिम संस्कार में शामिल हुईं। वहीं, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, भाजपा के राज्यसभा सदस्य ज्योतिरादित्य सिंधिया ने छतरपुर में उनके आवास जाकर श्रद्धांजलि अर्पित की। 
विज्ञापन


वहीं, अमर सिंह की मौत पर समाजवादी पार्टी के संरक्षक मुलायम सिंह ने एक पत्र जारी कर शोक व्यक्त किया है। उन्होंने लिखा कि मैंने अपना एक महत्वपूर्ण शुभचिंतक और मित्र खो दिया है। वो एक कुशल राजनीतिज्ञ, रणनीतिकार एवं मिलनसार स्वभाग के व्यक्ति थे। उन्हें हमेशा अमूल्य सहयोगी और शानदार इंसान के रूप में याद रखा जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


अमर सिंह अंतिम सांस तक जीवन के विभिन्न आयामों में योद्धा की तरह लड़ते रहे। जीवन के अनेक पड़ाव पर वे अपने मित्रों के लिए संकटमोचक सिद्ध होते थे। अमर सिंह का निधन एक बड़ी त्रासदी है। ईश्वर उनके परिजनों को यह दुख सहन करने की शक्ति प्रदान करे।  
 

वहीं, शिवपाल सिंह यादव ने भी अमर सिंह के दिल्ली के छतरपुर स्थित आवास पर उनके पार्थिव शरीर को श्रद्धा सुमन अर्पित की।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed