फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   mulayam rally in jhansi

हाथ जोड़कर बोले मुलायम, दिल्ली पहुंचा दो

Sat, 11 Jan 2014 06:54 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, झांसी
टीम डिजिटल/अमर उजाला, झांसी Updated Sat, 11 Jan 2014 06:54 PM IST
विज्ञापन
mulayam rally in jhansi

बुंदेलों की धरती पर समाजवादी पार्टी की पहली चुनावी महारैली में पीएम बनने का सपना देख रहे मुलायम सिंह यादव ने जनता के सामने हाथ जोड़ लिए।

विज्ञापन


मुलायम ने मोदी, मायावती, मनमोहन और लालू पर जमकर निशाना साधा।

अपनी बात खत्म करते हुए जनता के सामने हाथ जोड़े और कहा कि मैं प्रार्थना करता हूं कि हमें दिल्ली पहुंचा देना।

पत्रकारों से भी किया निवेदन
रैली में मुलायम सिंह ने कहा कि पत्रकार भी निष्पक्ष होकर लिखें। कहा, अगर आप मेरी मदद नहीं कर सकते तो कम से कम खिलाफत भी न कीजिए। मुलायम सिंह इतना भी बुरा नहीं है। मुलायम ने कहा कि नरेंद्र मोदी कहते हैं कि वह यूपी को गुजरात बना देंगे। लेकिन हम यूपी में गुजरात की तरह कत्लेआम नहीं होने देंगे। उन्हें खदेड़कर भगा देंगे।
विज्ञापन


जब पुराने साथी पर बरसे
मुलायम ने लालू प्रसाद यादव पर निशाना साधते हुए कहा कि अगर सीबीआई के चंगुल से कोई अभी तक बचा है तो वह अखिलेश और मुलायम हैं। जो लोग मुजफ्फरनगर में जाकर बड़ी-बड़ी बातें करते हैं और कहते हैं कि मुलायम पीएम नहीं बन पाएंगे, तो वह पहले अपनी गद्दी बचाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन


मुलायम ने कहा कि आगामी लोकसभा चुनाव मेरे सम्मान का सवाल है। आप हमसे वादा करिए, उसे निभाइए। वादाखिलाफी नहीं करिएगा।

सपा सुप्रीमो ने कहा कि जब मैंने पार्टी बनाई थी तो अंग्रेजी अखबारों ने मेरा मजाक बनाया था। लेकिन आज सपा इतनी ताकतवर पार्टी हो चुकी है कि वह केंद्र सरकार बनाने का माद्दा रखती है।

बाबर से की सपा की तुलना
मुलायम ने सपा की तुलना बाबर से की। उन्होंने कहा कि बाबर ने यहां ढाई सौ साल इसलिए राज किया क्योंकि वह अनुशासित था। सपा के लोग भी बहुत अनुशासित हैं। मुलायम ने मुगलकाल की जमकर तारीफ की और इतिहास की खूब बातें बता डालीं।

सपा सुप्रीमो ने रैली में आए लोगों से अपील की कि वे उन्हें इतने वोट दें कि सपा के बिना केंद्र में सरकार ही नहीं बन पाए।

उन्होंने कहा कि बुंदेलखंड को अगर किसी पार्टी ने सबसे ज्यादा मदद दी है, तो वह सपा ही है। पानी के बंटवारके लिए सपा ने ही विशेष निधि की व्यवस्था की। बजट से ज्यादा पैसा बुंदेलखंड को दिलवाया।


मुसलमानों की जमकर 'वंदना'

मुसलमानों और किसानों पर उन्होंने कहा कि सपा सरकार ने सबसे ज्यादा इनपर मरहम लगाया है। मुसलमान और किसान ही देश की प्रगति में सबसे ज्यादा योगदान देते हैं। अस्सी फीसदी कपड़ा मुसलमान ही बनाता है। हथियार भी यही तैयार करते हैं।

मुलायम ने केंद्र सरकार को हीन, कमजोर और बेशर्म सरकार बताया। महंगाई ने आम लोगों की कमर तोड़ दी है लेकिन केंद्र सरकार ने कुछ नहीं किया।

अखिलेश ने गिनाए काम
इसके पहले अखिलेश ने कहा कि सपा सरकार ने अपना हर वादा पूरा किया है। चाहें लैपटॉप वितरण हो, कन्या विद्याधन हो, मुस्लिम बालिकाओं को वित्तीय मदद हो या फिर मेडिकल कॉलेज हो। अखिलेश ने कहा कि सरकार बिना भेदभाव के हर वर्ग के लिए काम कर रही है। सरकार जनता का पैसा जनता को लौटाने का काम कर ही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed