फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Mulayam promises to raise big issues in parliament.

'महामोर्चा' संसद में लेगा 'मोदी सरकार' की अग्निपरीक्षा

Tue, 11 Nov 2014 02:49 AM IST
राजेंद्र सिंह/अमर उजाला, लखनऊ
राजेंद्र सिंह/अमर उजाला, लखनऊ Updated Tue, 11 Nov 2014 02:49 AM IST
विज्ञापन
Mulayam promises to raise big issues in parliament.

सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष मुलायम सिंह यादव ने कहा है कि संसद के आगामी सत्र में राष्ट्रीय महत्व और प्रदेश हित के  मामलों को जोरदार ढंग से उठाया जाएगा। सपा का समर्थन जनता दल परिवार के दूसरे धड़ों के नेता भी करेंगे। सभी के बीच सांप्रदायिक ताकतों के खिलाफ लड़ने की सहमति बनी है।

विज्ञापन


सपा मुखिया सोमवार को पार्टी मुख्यालय में मौजूद कार्यकर्ताओं को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा, हमें पिछले लोकसभा चुनाव से केवल एक प्रतिशत कम मत मिले हैं। इससे संसद में सीटें जरूर कम हुईं पर जनता का विश्वास हमारी पार्टी पर बना हुआ है।
विज्ञापन


कम सीटों के बावजूद संसद में हमारा दमखम कम नहीं आंका जा सकेगा। जनता का भरोसा सपा पर है। हम केंद्र सरकार पर जनता से किए गए वादे पूरे करने का दबाव बनाएंगे। उन्होंने कहा कि केंद्र की भाजपा सरकार से जनता के मोहभंग के कई कारण हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


केंद्र में सरकार बनने से पहले नौजवानों को रोजगार देने, महंगाई पर नियंत्रण करने, कालाधन वापस लाने के वादे किए थे। ये सब हवाई साबित हुए हैं। जनता महंगाई से परेशान है। चीन के आगे प्रधानमंत्री ने आत्मसमर्पण कर दिया। पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर के लोग भारत में मिलना चाहते हैं, किंतु केंद्र सरकार उदासीन बनी हुई है।

बताई समाजवादियों की खास बात

Mulayam promises to raise big issues in parliament.

मुलायम ने कहा कि प्रदेश की सपा सरकार ने जो काम किए हैं, उनका कोई मुकाबला नहीं है। यहां पढ़ाई, दवाई, सिंचाई सब मुफ्त है। किसान का कर्ज माफ  हुआ है। उसकी बंधक जमीन की नीलामी पर रोक लगा दी गई है।

लड़कियों को शिक्षा तथा शादी ब्याह के लिए धनराशि दी जाती है। समाजवादी पेंशन योजना से 40 लाख लोग लाभान्वित होगें। नौजवानों को कौशल प्रशिक्षण दिलाकर रोजगार देने की योजना है।

108 व 102 एंबुलेंस सेवाएं अच्छा काम रही हैं। महिलाओं की सुरक्षा के लिए 1090 पावर लाइन चल रही है।

सपा प्रवक्ता राजेन्द्र चौधरी के मुताबिक सपा मुखिया ने कहा कि समाजवादी कभी निराश नहीं होते। राजनीति में उतार चढ़ाव लगा रहता है। हमें पूरे विश्वास एवं सक्रियता से आने वाले विधान सभा चुनावों में सपा को बहुमत से जिताने के लिए अभी से लग जाना है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed