फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   mulayam gets in poll mode

आज मुलायम करेंगे चुनावी समीक्षा

Sat, 18 Jan 2014 09:49 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ Updated Sat, 18 Jan 2014 09:49 AM IST
विज्ञापन
mulayam gets in poll mode

सपा मुखिया मुलायम सिंह यादव शनिवार को पार्टी जिलाध्यक्षों के

विज्ञापन
साथ बैठक करके चुनावी तैयारियों की समीक्षा करेंगे।

उनसे प्रत्याशियों को लेकर फीडबैक भी लिया जाएगा। बैठक पार्टी मुख्यालय पर होगी और मुख्यमंत्री अखिलेश यादव भी मौजूद रहेंगे। सपा ने लोकसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर अलग-अलग फीडबैक चैनल बनाए हैं।

इनमें प्रत्याशी, जिला संगठन व जिला प्रभारी शामिल हैं। 12 फरवरी को मुलायम सिंह यादव, अखिलेश यादव, रामगोपाल यादव और शिवपाल यादव ने सभी प्रत्याशियों के साथ अलग-अलग बैठकें की थीं।

उनसे लिखित में फीडबैक व समस्याएं मांगी थी। उसी तर्ज पर शनिवार को जिलाध्यक्षों के साथ लोकसभा चुनाव की तैयारियों की समीक्षा की जाएगी।

प्रत्याशियों ने कई जगह संगठन से सहयोग न मिलने और कहीं अफसरों, मंत्रियों के रुख को लेकर शिकायतें की थीं। इस फीडबैक के आधार पर सपा सुप्रीमो कुछ जिलों के अध्यक्षों के पेंच कस सकते हैं।

उनसे वह प्रत्याशियों के कामकाज व अन्य समस्याओं की जानकारी भी लेंगे। इसके अलावा वह मंडलीय रैलियों, बूथ व सेक्टर स्तर पर सम्मेलन तथा साइकिल यात्राओं को लेकर निर्देश देंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed