फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   mulayam appeal to support samajwadi party

मुलायम की अपील प्रत्याशी नहीं पार्टी का समर्थन करें

Sat, 26 Oct 2013 01:41 AM IST
राजेंद्र सिंह/लखनऊ
राजेंद्र सिंह/लखनऊ Updated Sat, 26 Oct 2013 01:41 AM IST
विज्ञापन
mulayam appeal to support samajwadi party

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मुलायम सिंह यादव ने शुक्रवार को यहां पार्टी मुख्यालय में कार्यकर्ताओं को संबोधित किया।

विज्ञापन


इस मौके पर उन्होंने कहा कि सपा अनुशासित पार्टी है। प्रत्याशी कोई भी हो सभी उसका समर्थन करते हैं।

उन्होंने कार्यकर्ताओं से कहा, वोट प्रत्याशी को नहीं पार्टी को देना।

लोकसभा चुनावों में जनता का रुझान सपा के पक्ष में है। भाजपा- कांग्रेस से ऊबी जनता तीसरी ताकत का ही विकल्प चुनेगी।

सपा सुप्रीमो ने कहा कि समाजवादी सरकार अपने चुनावी घोषणा पत्र को लागू कर रही है। प्रदेश सरकार ने गरीब जनता के लिए बहुत कुछ किया है।

पढ़ें-'कांग्रेस रच रही आरक्षण खत्म करने की साजिश'


इतना काम किसी अन्य राज्य सरकार ने नहीं किया है। आधुनिक तकनीक में भी यूपी आगे रहेगा।

उन्होंने अपने संबोधन में किसानों की कर्ज माफी, मुफ्त सिंचाई, कन्या विद्याधन, किसान बीमा की राशि पांच लाख करने और 108 एंबुलेंस सेवा का जिक्र किया।

उन्होंने कहा कि मुस्लिम लड़कियों को 30 हजार रुपये अनुदान दिया जा रहा है ताकि वे आगे की पढ़ाई जारी रख रखे और उनकी शादी में दिक्कत न आए। इस मौके पर प्रदेश प्रवक्ता व कैबिनेट मंत्री राजेंद्र चौधरी भी मौजूद थे।
विज्ञापन


तृणमूल नेता हुए सपा में शामिल
तृणमूल कांग्रेस के नेता संजीव मिश्रा की अगुवाई में कई नेताओं ने मुलायम सिंह यादव के समक्ष शुक्रवार को सपा की सदस्यता ग्रहण की।

सपा के प्रदेश प्रवक्ता राजेंद्र चौधरी ने तृणमूल कांग्रेस नेताओं के पार्टी में शामिल होने की घोषणा की। उन्होंने उम्मीद जताई कि इनके आने से सपा को और मजबूती मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा, मुलायम सिंह हमेशा नौजवानों को आगे बढ़ाते रहे हैं। सपा में सबसे ज्यादा नौजवान सक्रिय है। वे हर मोर्चे पर आगे बढ़कर संघर्ष करते रहे हैं।

संजीव मिश्र के साथ तृणमूल युवा कांग्रेस व तृणमूल छात्र कांग्रेस के पांच मंडल अध्यक्ष, 12 जिलाध्यक्ष और 10 शहर अध्यक्ष सपा में शामिल हुए।

इसके अलावा राष्ट्रवादी कांग्रेस, संत गाडगे धोबी सभा के भी कई नेताओं ने सपा की सदस्यता ली।

लखनऊ की और खबरों के लिए क्लिक करें यहां

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed