{"_id":"6320889b1756f23acb34bafc","slug":"mukhtar-ansari-man-shakeel-haider-died-during-treatment","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shakeel Haider: फर्जी दस्तावेजों के आधार पर 66 करोड़ रुपये का लोन लेने वाले मुख्तार के गुर्गे शकील की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shakeel Haider: फर्जी दस्तावेजों के आधार पर 66 करोड़ रुपये का लोन लेने वाले मुख्तार के गुर्गे शकील की मौत
Tue, 13 Sep 2022 09:40 PM IST
ishwar ashish
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Tue, 13 Sep 2022 09:40 PM IST
सार
शकील लखनऊ में रहकर मुख्तार अंसारी का नेटवर्क संभालता था। उसने पांच बीघे के प्लाट को आधार बनाकर फर्जी दस्तावेजों के आधार पर बैंक से 66 करोड़ रुपये से अधिक का लोन लिया था। इसके बाद कई लोगों को प्लाट बेच दिया था।
विज्ञापन
शकील हैदर (फाइल फोटो)
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
जेल में बंद बाहुबली मुख्तार अंसारी के बेहद करीबी गुर्गे शकील हैदर की इलाज के दौरान मंगलवार को केजीएमयू में मौत हो गई। उसे 22 अगस्त 2021 को वजीरगंज पुलिस ने गिरफ्तार किया था। केजीएमयू में उसका इलाज चल रहा था। उसे कई बीमारियां थीं।
विज्ञापन
शकील लखनऊ में रहकर मुख्तार अंसारी का नेटवर्क संभालता था। उसने पांच बीघे के प्लाट को आधार बनाकर फर्जी दस्तावेजों के आधार पर बैंक से 66 करोड़ रुपये से अधिक का लोन लिया था। इसके बाद कई लोगों को प्लाट बेच दिया था। जब खरीदारों ने जानकारी होने पर आपत्ति दर्ज करवाई तो उसके गुंडों ने उन्हें धमकाया था।
विज्ञापन
शकील के खिलाफ वजीरगंज कोतवाली में करीब आठ से 10 मुकदमे दर्ज हैं। उसे बीते साल अगस्त में गिरफ्तार कर गिरफ्तार कर जेल भेजा गया था।