फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Mukhtar Abbas Naqvi says Those who give shelter to terrorists will face the consequences

आतंकवादियों को शरण देने वालों को भुगतना होगा अंजाम : भाजपा 

Mon, 18 Feb 2019 05:56 AM IST
राजेश सैनी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: राजेश सैनी Updated Mon, 18 Feb 2019 05:56 AM IST
विज्ञापन
Mukhtar Abbas Naqvi says Those who give shelter to terrorists will face the consequences
मुख्तार अब्बास नकवी - फोटो : amar ujala

केंद्रीय मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी ने कहा कि पुलवामा में शैतानी हरकत करने वाले आतंकवादियों और उन्हें आश्रय-प्रश्रय देने वालों को इसका अंजाम भुगतना होगा। उन्हें न तो बढ़ने देंगे और न ही किसी तरह की छूट देंगे। केंद्रीय मंत्री रविवार को भाजपा महानगर इकाई की ओर से हजरतगंज स्थित सरदार पटेल की प्रतिमा के समक्ष आयोजित ‘आतंकवाद विरोध संकल्प’ धरने को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कश्मीर में अलगाववादी नेताओं की हटाई गई सुरक्षा को जायज ठहराया है। धरने को प्रदेश सरकार के कई मंत्रियों और संगठन पदाधिकारियों ने भी संबोधित किया।

विज्ञापन

 
 राष्ट्रीय महामंत्री संगठन रामलाल ने लोगों को संकल्प दिलाया कि ‘आतंकवाद के खिलाफ मिलने वाली सूचनाएं पुलिस प्रशासन को देंगे। जनता और सैनिकों का मनोबल बढ़ाने के साथ ही अंतिम आतंकवादी के समाप्त होने तक लड़ाई लड़ेगें..’। उन्होंने कहा कि हमारा नेतृत्व इस बात के लिए संकल्पबद्ध है कि केवल भारत ही नहीं बल्कि संपूर्ण विश्व से आतंकवाद को खत्म करेंगे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पूरे विश्व को आतंकवाद के खिलाफ एकजुट करने में लगे हैं।
विज्ञापन


आतंकवादियों को शरण देने वाले एवं उनके समर्थन में बयान देने वाले देशों को प्रधानमंत्री ने साफ शब्दों में संदेश दिया है कि आज आतंकवाद कुछ देशों में फैला है, कल वह देश खुद भी इससे प्रभावित हो सकते हैं। इसीलिये आतंकवाद पर दोहरा मापदंड छोड़कर इसके खिलाफ एकजुट हों। प्रदेश सह प्रभारी गोवर्धन झड़पिया ने कहा कि दो-दो बार पाकिस्तान हमसे युद्ध में परास्त हो चुका है फिर भी सबक नहीं ले रहा है। पिछले 30 सालों से छद्म युद्ध चला रहा है, पर इस बार करारा जवाब दिया जायेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

हमारी भारत माता को जो भी आंख दिखायेगा, उसको राजनीति नहीं राष्ट्रनीति से सबक सिखाएंगे। प्रदेश सरकार में मंत्री आशुतोष टंडन गोपाल ने कहा कि पूरा देश चाहता है कि आतंकवाद और पाकिस्तान से बदला लिया जाय। वहीं, प्रो. रीता बहुगुणा जोशी ने कहा कि अब पाकिस्तान की खैर नहीं है।  महानगर अध्यक्ष मुकेश शर्मा ने कहा कि आतंकवादियों एवं उनके आकाओं का इस गुनाह का अंजाम भी भुगतना ही होगा। 

 धरने में अवध क्षेत्र के अध्यक्ष सुरेश तिवारी, महापौर संयुक्ता भाटिया, विधायक सुरेश श्रीवास्तव, विधायक डॉ. नीरज बोरा, महानगर महामंत्री त्रिलोक अधिकारी ने भी संबोधित किया। अंजनी श्रीवास्तव, पुष्कर शुक्ला, अनुराग मिश्रा अन्नू, महानगर महिला मोर्चा अध्यक्ष जया शुक्ला, युवा मोर्चा अध्यक्ष टिंकू सोनकर समेत कई लोग मौजूद रहे। 
 
सैनिकों को न्याय न मिलने तक भाजपा जिलाध्यक्ष ने त्यागा अन्न
भाजपा जिलाध्यक्ष रामनिवास यादव ने संकल्प लिया कि जब तक शहीद सैनिकों को न्याय नहीं मिलता, आतंकियों और संरक्षणकर्ताओं पर कठोर कार्यवाही नहीं होती तब तक वह अन्न ग्रहण नहीं करेंगे। 
 
सिद्धू लखनऊ में आएंगे तो पाएंगे कभी न भूलने वाला सबक 
पिछड़ा वर्ग प्रदेश प्रभारी बृजबहादुर ने कहा कि कांग्रेस नेता नवजोत सिंह सिद्धू भारत के राजनेता होकर पाकिस्तान के गुण गाते हैं। अगर वे लखनऊ आयेंगे तो कभी न भूलने वाला सबक पायेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed