'मोदी वही कर रहे हैं, जो पैगम्बरों ने किया'
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
टीम अन्ना की कोर कमेटी के सदस्य रह चुके मुफ्ती शमीम अहमद कासमी अब भाजपा का नया मुस्लिम चेहरा हैं।
कई दिनों से लखनऊ में डेरा डाले कासमी मुसलमानों से भाजपा को जोड़ने में जुटे हैं।
वह नरेंद्र मोदी की दिल खोलकर तारीफ करते हैं और कहते हैं कि मोदी ने अटल बिहारी वाजपेयी की राजधर्म निभाने की नसीहत का पूरा पालन किया है।
गुजरात में पिछले 12 साल में एक भी दंगा नहीं हुआ। एक साजिश के तहत मुस्लिमों के बड़े हिस्से को भ्रमित कर भाजपा से दूर रखने की साजिश रची जा रही है।
मुफ्ती शमीम ने ‘अमर उजाला’ से बातचीत में कहा कि अन्ना की अगुवाई में देश व्यवस्था परिवर्तन की तरफ बढ़ रहा था।
अरविंद केजरीवाल अति महत्वाकांक्षा और तानाशाही रुख न दिखाते तो अन्ना के नेतृत्व में देश में 1977 और 1989 की तरह राजनीतिक बदलाव होता।
अब यही काम नरेंद्र मोदी कर रहे हैं। अप्रैल 2012 में केजरीवाल के कारण टीम अन्ना की कोर कमेटी से अलग होने वाले शमीम दो साल तक काफी मंथन के बाद भाजपा में शामिल हुए हैं।
उन्हें लगा कि सबसे कम करप्शन भाजपा में है। भाजपा के लिए राष्ट्र सर्वोपरि है। पैगंबरों, महापुरुषों ने भी वतन से मोहब्बत की बात कही है।
मुफ्ती शमीम 18 अप्रैल से लखनऊ में हैं। इस दौरान वह मुस्लिम इलाकों में राजनाथ सिंह के लिए वोट मांग रहे हैं। इंडिया अगेंस्ट करप्शन के 20-25 कायकर्ता उनके लिए प्रचार कर रहे हैं।