फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   msme conclave live from lucknow

अमर उजाला की कोशिश से साथ आईं केंद्र और यूपी सरकार: सीएम

Sat, 10 Oct 2015 04:57 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो/ लखनऊ Updated Sat, 10 Oct 2015 04:57 PM IST
विज्ञापन
msme conclave live from lucknow

अमर उजाला के एमएसएमई कॉन्क्लेव में यूपी के सीएम अखिलेश यादव के साथ केंद्रीय सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम मंत्री कलराज मिश्र भी पहुंचे। इस कार्यक्रम में प्रदेश भर से छोटे और बड़े उद्योग चलाने वाले उद्यमी इकट्ठे हुए हैं।

विज्ञापन


सीएम अखिलेश यादव ने सबसे पहले इस कार्यक्रम का आयोजन कराने के लिए अमर उजाला का धन्यवाद किया। उन्होंने कहा कि अमर उजाला ने आज बहुत बड़ा काम किया है, केंद्र और यूपी सरकार को इस मुद्दे पर एक साथ ला दिया। उन्होंने कहा कि भले ही दोनों सरकारों के विचार न मिलते हों लेकिन इस मुद्दे पर अमर उजाला के प्रयास से दोनों सरकारें आज एक हॉल के नीचे इकट्ठी हैं।
विज्ञापन


सीएम अखिलेश ने कि उद्योग आगे बढ़ेगा तो देश आगे बढ़ेगा और इस दिशा में केंद्र सरकार और राज्य सरकार को मिलकर काम करना होगा। उन्होंने उद्यमियों को मदद का भरोसा दिलाया और कहा कि वे सभी रुकावटों को दूर करने की कोशिश करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि वह चाहते हैं उद्यमी आगे बढ़ें ताकि अर्थव्यवस्था बेहतर हो। सीएम ने कहा कि वह किसी हिसाब-किताब में नहीं पड़ना चाहते और केंद्र सरकार के साथ मिलकर उद्यमियों के आगे बढ़ने में आ रही रुकावटों को दूर करेंगे। उन्होंने कहा कि केंद्र जहां कहे यूपी जमीन देने को तैयार है। सड़कों को जोड़ने का काम हो रहा है। पूरे प्रदेश में अच्छी सड़कों की जरूरत है। कहा कि आज अमूल यूपी आ रहा है क्योंकि यहां संभावनाएं हैं।

सीएम ने कहा कि हम चीन से मुकाबला करना चाहते हैं तो चीन से सीखना होगा।

कार्यक्रम में पहुंचे कलराज मिश्र ने कहा, ये कार्यक्रम यूपी के लिए अहम है। जब तक युवाओं को सही काम नहीं मिलेगा भविष्य ठीक नहीं है। उन्होंने कहा कि ग्लोबल मार्केट में हम तभी आगे बढ़ पाएंगे जब छोटे उद्योगों को प्रोत्साहन देंगे। उन्होंने कहा कि यूपी में लघु उद्योगों के लिए बड़े मौके हैं। ये उद्योग बड़ी मात्रा में युवाओं को उद्यमी बनने के लिए प्रेरित करेंगे।

कलराज मिश्र ने कहा मेक इन इंडिया यूपी के बिना संभव नहीं। उन्होंने कहा कि यहां छोटे उद्यमियों के लिए बहुत समस्या है। यहां छोटे काम के लिए भी उद्यमी परेशान होते हैं।

उद्यमी लोन लेता है लेकिन चुका नहीं पाता। लोन इतना बढ़ जाता है कि उनको अपना घर और उद्योग देना पड़ता है।
कार्यक्रम में कॉन्क्लेव के प्रथम सत्र में केंद्रीय एमएसएमई सचिव डॉ. एके पुजारी और यूपी के मुख्य सचिव आलोक रंजन उद्यमियों से बातचीत कर चुके हैं।

कार्यक्रम के पहले सत्र में उद्यमियों से मुखातिब डॉ. पुजारी ने कहा कि हमें अपने काम में क्रिएटिविटी लानी होगी। बिजनेस अब ट्रेडिशनल नहीं रहेगा इसमें बदलाव होंगे।

उन्होंने कहा कि छोटी इंडस्ट्री के पास एक्सपेरीमेंट का मौका है। उन्होंने सरकार से इनको प्रोत्साहन देने की गुजारिश भी की। कार्यक्रम के दौरान उद्यमी केंद्र और राज्य के अधिकारियों के सामने अपनी समस्याएं रख सकेंगे। डॉ. पुजारी ने कहा कि भारत सरकार छोटी इंडस्ट्री को आर्थिक सहायता दे रही है बस उनके पास विजन हो।


कार्यक्रम में मौजूद मुख्य सचिव आलोक रंजन ने कहा, यूपी के लोगों में काम करने की चाह है। हम एमएसएमई में नई पॉलिसी ला रहे हैं। उन्होंने कहा कि यूपी सरकार एमएसएमई का पोर्टल बनाएगी, इस पोर्टल में पूरी जानकारी होगी। वहां से बात करके प्रोडक्ट सीधे खरीदे जा सकेंगे। मुख्य सचिव ने कहा कि उद्यमियों को नीचे के लेवल पर बड़ी प्रॉब्लम है, अधिकारियों से इस बारे में बात की जाएगी।

उद्यमियों से सीधे संवाद के दौरान वैट पर पूछे गए एक सवाल के जवाब में आलोक रंजन ने कहा, हर जगह एक सा वैट नहीं लगाया जा सकता।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed