{"_id":"68c83b165fbc20b2070d2ecf","slug":"mp-sanjay-singh-said-the-intention-of-giving-away-the-waqf-land-at-a-throw-away-price-has-been-thwarted-2025-09-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP: सांसद संजय सिंह का मोदी सरकार पर हमला, बोले- वक्फ की जमीन को औने-पौने दाम पर देने की मंशा पर फिरा पानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: सांसद संजय सिंह का मोदी सरकार पर हमला, बोले- वक्फ की जमीन को औने-पौने दाम पर देने की मंशा पर फिरा पानी
Mon, 15 Sep 2025 09:43 PM IST
ishwar ashish
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Mon, 15 Sep 2025 09:43 PM IST
सार
आम आदमी पार्टी के सांसद संजय सिंह ने सुप्रीम कोर्ट के वक्फ कानून पर आए फैसले का स्वागत किया है। उन्होंने कहा कि सरकार वक्फ की जमीनों को अपने उद्योगपति मित्रों को देना चाहती थी।
विज्ञापन
आम आदमी पार्टी सांसद संजय सिंह।
- फोटो : amar ujala
विस्तार
आम आदमी पार्टी (आप) सांसद व प्रदेश प्रभारी संजय सिंह ने वक्फ कानून पर सुप्रीम कोर्ट के फैसले को केंद्र सरकार को करारा झटका बताया है। राजधानी में प्रेसवार्ता में उन्होंने कहा कि सुप्रीम कोर्ट ने जिस तरह वक्फ संशोधन बिल की धारा पर रोक लगाई है, उससे केंद्र सरकार का असली मकसद उजागर हो गया।
विज्ञापन
संजय सिंह ने कहा कि केंद्र सरकार अपने पूंजीपति मित्रों को लाभ पहुंचाने के लिए वक्फ की जमीनों को औने-पौने दाम पर देना चाहती थी। किंतु सुप्रीम कोर्ट ने संविधान की भावना को बचाते हुए इस पर रोक लगा दी। संजय सिंह ने प्रदेश में एसआईआर के नाम पर चल रही गड़बड़ियों को भी उजागर किया।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें - सीएम योगी ने मृत भाजपा कार्यकर्ता के पिता व भाई से की मुलाकात, बोले- दोषी पर कार्रवाई होगी
विज्ञापन
ये भी पढ़ें - दरोगा भर्ती के लिए आए 15.75 लाख आवेदन, लिखित परीक्षा की चार हफ्ते पहले जानकारी देगा बोर्ड
उन्होंने बताया कि महोबा जिले में एक ही घर से 243 वोट और दूसरे घर से 185 वोट दर्ज पाए गए। किसी राजा-महाराजा का घर भी इतना बड़ा नहीं होता कि एक ही छत के नीचे सैकड़ों वोटर रह सकें। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा पंचायत चुनाव से पहले करीब एक करोड़ वोट कटवाने और फर्जी वोट जोड़ने की साजिश कर रही है।
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन