फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   mp police reached lucknow to arrest subrat roy sahara

सहारा प्रमुख सहित 8 डायरेक्टर को गिरफ्तार करने पहुंची एमपी पुलिस खाली हाथ लौटी

Fri, 22 Apr 2022 02:06 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 22 Apr 2022 02:06 AM IST
विज्ञापन
mp police reached lucknow to arrest subrat roy sahara
लखनऊ। मध्य प्रदेश की दतिया पुलिस बृहस्पतिवार सुबह सहारा इंडिया के प्रमुख सुब्रत राय सहित बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स में शामिल आठ निदेशकों को गिरफ्तार करने लखनऊ पहुंची। पुलिस टीम गोमतीनगर स्थित सहारा शहर में दो घंटे तक रही और खाली हाथ लौट गई। स्थानीय पुलिस की मदद से कार्रवाई के दौरान टीम के हाथ कुछ नहीं लगा।
विज्ञापन

मध्यप्रदेश के दतिया थाने के निरीक्षक रविंद्र शर्मा के मुताबिक सहारा इंडिया फाइनेंस कंपनी में हजारों निवेशकों का रुपये फंसा है। कई योजनाओं में निवेश की अवधि पूरी होने के बाद भी रकम वापस नहीं की गई। दतिया थाने में सहारा इंडिया के खिलाफ 14 मुकदमे दर्ज हैं। इसमें एक मामले में कोर्ट ने सहारा प्रमुख, स्वप्ना रॉय, अनिल कुमार पांडेय, डीके श्रीवास्तव, रूमी दत्ता, करुणेश अवस्थी, राना जिया और अब्दुल दबीर के खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी किया है। इसके आधार पर दतिया पुलिस दबिश देने आई थी। इन सभी के खिलाफ जालसाजी, अमानत में खयानत, मध्य प्रदेश निक्षेपकों के हित का संरक्षण अधिनियम की धारा 6(1) में केस दर्ज है।
विज्ञापन

निवेशकों को रकम लौटाना सेबी की जिम्मेदारी
सहारा इंडिया के अधिकारी के मुताबिक उच्चतम न्यायालय के आदेश के अनुपालन में सहारा ने आज तक ब्याज सहित 25,000 करोड़ रुपये से ज्यादा सेबी-सहारा अकाउंट में जमा किए हैं। सेबी की जिम्मेदारी थी कि जिन निवेशकों का उसमें से भुगतान नहीं हुआ, उनको सत्यापित करके भुगतान करें। मध्य प्रदेश की पुलिस भी जिन निवेशकों के मामले में आई थी, उसमें अनुमानित धनराशि दो से ढाई करोड़ रुपये है। पिछले नौ सालों में सेबी ने 125 करोड़ रुपये का भुगतान किया है, लेकिन एक निर्धारित तारीख के बाद से सेबी ने भुगतान ही बंद कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed