फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   MP Governor Lalji Tandon no more dies in Medanta hospital Lucknow

11 जून से लखनऊ के मेदांता में भर्ती थे लालजी टंडन, किडनी, लिवर और फेफड़े में थी समस्या

Tue, 21 Jul 2020 08:00 AM IST
प्राची प्रियम अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: प्राची प्रियम Updated Tue, 21 Jul 2020 08:00 AM IST
विज्ञापन
MP Governor Lalji Tandon no more dies in Medanta hospital Lucknow
लालजी टंडन (फाइल फोटो) - फोटो : ANI

मध्यप्रदेश के राज्यपाल लालजी टंडन ने 85 वर्ष की उम्र में लखनऊ के मेदांता अस्पताल में आखिरी सांस ली। बेटे आशुतोष टंडन ने मंगलवार सुबह ट्वीट कर उनके निधन की जानकारी दी और लिखा कि- 'बाबूजी नहीं रहे।'

विज्ञापन


बता दें कि बीते 11 जून से ही टंडन लखनऊ स्थित मेदांता अस्पताल में भर्ती थे। उनके फेफड़े और गुर्दे ठीक से काम नहीं कर रहे थे। लगातार उनकी डायलिसिस भी की जा रही था।
विज्ञापन


अस्पताल में भर्ती होने के कुछ दिनों बाद उनकी हालत ठीक हो गई थी, लेकिन इससे पहले कि वे पूरी तरह स्वस्थ होकर घर लौट पाते उनके स्वास्थ्य में फिर से गिरावट होने लगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पिछले कई दिनों से टंडन वेंटिलेटर पर थे। इससे पहले तक उन्हें आईसीयू में रखा गया था। मेदांता में विशेषज्ञों की टीम उनकी पल-पल की निगरानी कर रही थी, इसके बावजूद टंडन को नहीं बचाया जा सका। 

शुरूआत से ही डॉक्टरों का कहना था कि उनकी हालत नाजुक लेकिन नियंत्रण में है। मेदांता हॉस्पिटल के मेडिकल डायरेक्टर डॉ. राकेश कपूर ने बताया था कि टंडन के ब्लड और यूरिन संबंधी जांच रिपोर्ट के पैरामीटर में सुधार भी दर्ज किया गया था। 

लेकिन इसके बाद एक बार फिर उनकी हालत बिगड़ने लगी थी। डॉक्टरों ने बताया था कि उन्हें बुखार और पेशाब की भी परेशानी थी, जिसमें काफी सुधार हो चुका था। भर्ती करने से पहले उनकी कोरोना जांच भी की गई थी, जिसकी रिपोर्ट निगेटिव आई थी। 




जांच के दौरान उनके लीवर में भी दिक्कत पाई गई थी। सीटी गाइडेड प्रोसीजर भी किया गया था, जिसके बाद पेट में रक्त का स्राव बढ़ गया था। इसके बाद टंडन का इमरजेंसी ऑपरेशन किया गया था। इसके बाद 15 जून को उनके फेफड़े किडनी और लीवर में समस्या बढ़ गई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed