फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   mouse hit the light

एक चूहे की हरकत से उड़ गई 15 हजार घरों की बत्ती

Mon, 11 Nov 2013 01:46 AM IST
नरेश शर्मा/लखनऊ
नरेश शर्मा/लखनऊ Updated Mon, 11 Nov 2013 01:46 AM IST
विज्ञापन
mouse hit the light

राजधानी के डालीगंज स्थित इक्का स्टैंड 33/11 केवी उपकेंद्र में रविवार को सुबह अचानक ट्रॉली में धमाका होने के बाद उसके पैनल में आग लग गई। उपकेंद्र में यह आग एक चूहे के चलते लगी है।

विज्ञापन


इसके कारण दर्जन भर से अधिक इलाकों के 15,000 उपभोक्ताओं की बिजली गुल हो गई। बिजली आपूर्ति ठप होते ही जलापूर्ति भी बाधित हो गई,इससे नागरिकों को परेशानी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन


यह बिजली संकट सुबह 7:15 बजे उपकेंद्र के पैनल में पीछे की तरफ से एक चूहे के घुसने से उत्पन्न हुआ।
वैक्यूम सर्किट ब्रेकर (ट्रॉली) होने के कारण धुएं के बाद आग स्वत: ही बुझ गई पर उपकरण कार्बनाइज्ड हो गए।

दूसरी तरफ पैनल में धमाका होते ही यार्ड स्थित पावर ट्रांसफार्मर ठप हो गया। इससे उससे पोषित 11 केवी के जितने भी फीडर थे उनकी बिजली आपूर्ति ठप हो गई।

जूनियर इंजीनियर हरीओम ने बताया कि उपकेंद्र के फीडर सुबह 8:50 बजे चालू हो गए, पर उपभोक्ताओं को बिजली मिलने में 10 से 15 मिनट देर हुई।

उन्होंने बताया कि पैनल की साफ-सफाई के दौरान एक मरा हुआ चूहा मिला,जिससे संभावना व्यक्त है कि 33 केवी सप्लाई के पैनल में चूहा घुसने के कारण बिजली आपूर्ति ठप हुई।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed