फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Mother sitting in pandals, shadow, joy of Durga Puja festival

Lucknow News: पंडालाें में विराजीं मां, छाया दुर्गा पूजा उत्सव का उल्लास

Wed, 09 Oct 2024 05:44 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 09 Oct 2024 05:44 AM IST
विज्ञापन
Mother sitting in pandals, shadow, joy of Durga Puja festival
लखनऊ। शहर के ज्यादातर पूजा पंडालों में मंगलवार को मां दुर्गा के विराजने के साथ ही उत्सव का उल्लास छा गया। महिषासुरमर्दिनी स्त्रोत से देवी का अभिनंदन किया गया। इस दौरान बोधन कर मां को किया शस्त्र अर्पण किए गए।
विज्ञापन



शहर की पुरानी दुर्गा पूजा में से एक लाटूश रोड के बंगाली क्लब में अध्यक्ष अरुण बनर्जी के संयोजन में मंगलवार रात को मां को शस्त्र अर्पण किया गया। शुरुआत शिव पूजा व आरती से हुई। उसके बाद मंत्रोच्चारण के बाद मां को शस्त्र सौंपे गए। लाटूश रोड पूजा संघसद में सजे राम दरबार के बीच मां का बोधन किया गया। उसके बाद सिंझनी सरकार के दल ने महिषासुरमर्दिनी नृत्य नाटिका प्रस्तुत की। शहर के अधिकतर पंडालों में मां का बोधन किया गया।
विज्ञापन


मां के पंडालों में विराजने के बाद बुधवार भोर से ही महाषष्ठी पूजा शुरू हो गई। चूंकि षष्ठी का मान 7:32 बजे तक ही बताया जा रहा है, इसलिए चंडी पाठ की तैयारियां रात को ही कर ली गई थीं। पंडालों में बुधवार भोर में पाठ शुरू हो गया। आरडीएसओ में उत्सव की शुरुआत सुबह चित्रकला प्रतियोगिता से हुई। लाटूश रोड पूजा कमेटी के सचिव दिलीप चक्रवर्ती कहते हैं कि बोधन में मां का आवाहन कर उन्हें शस्त्र अर्पित किए जाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


डांडिया नाइट : उम्मीद से ज्यादा पहुंचे लोग

सहारा एस्टेट में राममंदिर की तर्ज पर बनाए गए पंडाल को देखने के लिए बड़ी संख्या में लोग पहुंचे। मंगलवार को डांडिया नाइट से उत्सव का शुभारंभ हुआ। आयोजकों का कहना है कि पहले दिन इतनी भीड़ की उम्मीद नहीं थी। वहीं बीते दिनों कोलकाता में डॉक्टर के साथ हुई बर्बरता के प्रति आक्रोश राजधानी के बंग समुदाय में दिख रहा है। बंगाली क्लब, चारबाग के सेवाग्राम पंडाल में इस विरोध को दीवारों पर भी अंकित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed