{"_id":"6663e348e027ed50540cdb3e","slug":"mother-and-son-died-in-an-accident-in-sarojininagar-in-lucknow-2024-06-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow: सड़क हादसे में मां-बेटे की मौत, बाइक पर तेज रफ्तार वाहन ने मारी जोरदार टक्कर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow: सड़क हादसे में मां-बेटे की मौत, बाइक पर तेज रफ्तार वाहन ने मारी जोरदार टक्कर
Sat, 08 Jun 2024 10:21 AM IST
ishwar ashish
संवाद न्यूज एजेंसी, सरोजनीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सरोजनीनगर
Published by: ishwar ashish
Updated Sat, 08 Jun 2024 10:21 AM IST
सार
लखनऊ के सरोजनीनगर इलाके में हुए एक दर्दनाक सड़क हादसे में मां-बेटे की मौत हो गई। बाइक सवार मां-बेटे को एक अज्ञात वाहन ने टक्कर मारी थी।
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला डिजिटल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
लखनऊ के बंथरा इलाके में शुक्रवार की देर रात तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने बाइक सवार को ठोकर मार दी। जिसमें मां और बेटे के गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पाकर मौके पर पहुंचे पुलिस घायल को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सरोजनीनगर ले गई। जहां पर चिकित्सको ने मां और बेटे को मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। बंथरा के पहाड़पुर निवासी लवकुश (28) अपनी मां फूलमती (60) को बाइक पर बैठाकर रात 1:00 बजे घर वापस जा रहे थे। बंथरा थाने के पास तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने बाइक में जोरदार ठोकर मार दी। जिससे बाइक से उछलकर मां और बेटे दूर जा गिरे।
विज्ञापन
सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस आनन फानन घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सरोजिनी नगर ले गई। जहां पर चिकित्सको ने मां बेटे को देखते ही मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन