Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Mother and son died due to tractor-trolley collision, brother-in-law serious

Lucknow News: ट्रैक्टर-ट्रॉली की टक्कर से मां-बेटे की मौत, देवर गंभीर

Sat, 08 Feb 2025 11:48 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 08 Feb 2025 11:48 PM IST
विज्ञापन
Mother and son died due to tractor-trolley collision, brother-in-law serious
कटरा (श्रावस्ती)। बलरामपुर के तुलसीपुर से कटरा आ रही बाइक की शनिवार देर शाम सामने से आ रही ट्रैक्टर-ट्राॅली से टक्कर हो गई। घटना में बाइक पर सवार मासूम की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि मां को सीएचसी इकौना लाया गया। वहां चिकित्सक ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। वहीं गंभीर रूप से घायल देवर को मेडिकल कॉलेज बहराइच रेफर कर दिया है।
विज्ञापन


कटरा चौक निवासी पंकज की ससुराल बलरामपुर जिले के तुलसीपुर में है। पंकज विश्वकर्मा की पत्नी निरंजनी (30) अपने पुत्र हिमांशु उर्फ अनमोल (3) के साथ मायके गई थी। उन्हें लेने पंकज का भाई नानमून (18) पुत्र बऊरे तुलसीपुर गया था। वहां से तीनों एक ही बाइक से शनिवार शाम घर लौट रहे थे। जैसे ही नानमून बाइक लेकर बौद्ध परिपथ स्थित कटरा थाना क्षेत्र के ओड़ाझार के पास वइदा समय मंदिर के पास पहुंचा, तभी कटरा से बलरामपुर की ओर जा रही तेज रफ्तार ट्रैक्टर-ट्रॉली से बाइक में टक्कर हो गई। घटना में हिमांशू की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि निरंजनी व नानमून गंभीर रूप से घायल हो गए। एंबुलेंस से दोनों घायलों को सीएचसी इकौना लाया गया। वहां चिकित्सकों ने निरंजनी को मृत घोषित कर दिया। वहीं गंभीर रूप से घायल नानमून की हालत में सुधार न होता देख चिकित्सक ने उसे मेडिकल कॉलेज बहराइच रेफर कर दिया है।
विज्ञापन

सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों शव को कब्जे में ले लिया है। वहीं घटना के बाद ट्रैक्टर-ट्राॅली को बलरामपुर के कोतवाली देहात अंतर्गत खमरिया चौकी पुलिस ने अपने कब्जे में ले लिया। मां बेटे की मौत के बाद परिवार में कोहराम मच गया है। इस बारे में थानाध्यक्ष कटरा योगेश कुमार सिंह का कहना है कि घटनास्थल बलरामपुर में है, जो भी कार्रवाई होगी वहीं से होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed