{"_id":"5b8e295e42c792465b68aa94","slug":"mother-and-son-dead-in-an-accident-in-bahraich","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"बेकाबू होकर बोलेरो पेड़ से टकराई, मां-बेटे की मौत, दो परिवारों के सात लोग घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बेकाबू होकर बोलेरो पेड़ से टकराई, मां-बेटे की मौत, दो परिवारों के सात लोग घायल
टीम डिजिटल, अमर उजाला, लखनऊ
Updated Tue, 04 Sep 2018 12:16 PM IST
विज्ञापन
हादसे में क्षतिग्रस्त गाड़ी।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बहराइच में मंगलवार सुबह एक बोलेरो अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई, जिसमें सवार मां-बेटे की मौत हो गई जबकि दो परिवारों के सात लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं। घायलों का इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है।
बहराइच जिले के खैरीघाट थाना क्षेत्र अंतर्गत बेहड़ा गांव निवासी आनंदस्वरूप सिन्हा की पत्नी सावित्री सिन्हा (55), उनका बेटा दीपक सिन्हा (35), बहू रेनू सिन्हा (34) और पोता सौरव सिन्हा (10) जन्माष्टमी पर अयोध्या गए थे। उनके साथ बोलेरो में पड़ोसी अमित श्रीवास्तव (35), उनकी पत्नी विमला श्रीवास्तव (32), की बेटी आयुषी (6), पुत्र अर्पित (5) और एक अन्य संदीप वर्मा (25) पुत्र गिरधारी लाल वर्मा भी थे।

हादसे में घायल लोग।
- फोटो : amar ujala
मंगलवार सुबह जब सभी लौट रहे थे तभी गोंडा-बहराइच मार्ग पर थाना पयागपुर क्षेत्र में झाला तरहर गांव के पास उनकी गाड़ी बेकाबू होकर पेड़ से जा टकराई। हादसा होते ही चीख-पुकार मच गई। तेज आवाज सुनकर गांव के लोग भी दौड़े।
मौके पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को गाड़ी से किसी तरह निकालकर जिला चिकित्सालय पहुंचाया। वहां डॉक्टरों ने सावित्री सिन्हा और उनके बेटे दीपक सिन्हा को मृत घोषित कर दिया। अन्य घायलों का इलाज चल रहा है। पुलिस ने बताया कि घायलों के परिवारीजनों को सूचना दे दी गई है।