{"_id":"65205582892692ae860a6884","slug":"mother-and-daughter-died-in-accident-raebareli-news-c-101-1-slko1032-5086-2023-10-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: लोहे के दरवाजे में उतरा करंट, मां-बेटी की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: लोहे के दरवाजे में उतरा करंट, मां-बेटी की मौत
Sat, 07 Oct 2023 12:14 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
Updated Sat, 07 Oct 2023 12:14 AM IST
विज्ञापन
नसीराबाद (रायबरेली)। बिजली के कटे केबल से लोहे के दरवाजे में उतरे करंट की चपेट में आकर क्षेत्र में शुक्रवार को मां-बेटी की मौत हो गई। यह हादसा उस समय हुआ, जब बेटी घर की सफाई कर रही थी। बेटी को बचाने की कोशिश में मां की भी जान चली गई। इस हादसे से परिवार में कोहराम मचा है।
यह हादसा क्षेत्र के बरगदी मजरे लखापुर में हुआ। गांव निवासी राममनोहर की 15 वर्षीय बेटी लक्ष्मी शुक्रवार सुबह सात बजे घर की सफाई कर रही थी। घर में लोहे का दरवाजा लगा है। उसके बगल में लगे बिजली के मीटर से घर के अंदर गया केबल कटा था। उससे लोहे के दरवाजे में करंट उतर आया था। झाड़ू लगाते समय लक्ष्मी करंट की चपेट आ गई।
यह देख मां सुनीता देवी बेटी को बचाने दौड़ी। वह भी करंट की चपेट में आ गईं। विशाल ने मां व बहन को दरवाजे से चिपका देख शोर मचाया। आसपास के लोगों ने बिजली आपूर्ति बंद करवाकर दोनों को अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉ. आशीष ने मां-बेटी को मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
ग्रामीणों के मुताबिक परिवार के मुखिया राम मनोहर दिल्ली में नौकरी करते हैं। पत्नी व बेटी की मौत की सूचना मिलने पर राम मनोहर यहां से घर के लिए निकल पड़े। थानाध्यक्ष राम लखन पटेल ने बताया कि हादसे की जानकारी के बाद मां-बेटी के शव पोस्टमार्टम के लिए भेजे गए हैं।
कक्षा-10 की छात्रा थी लक्ष्मी
राम मनोहर के छह बच्चों में लक्ष्मी सबसे बड़ी थी। वह पं. दीन दयाल उपाध्याय मॉडल इंटर कॉलेज राजापुर कुंवरमऊ में कक्षा 10 की छात्रा थी। पढ़ाई के साथ वह घर के काम में अपनी मां की मदद करती थी।