फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Most accidents in the state are in Lucknow

Lucknow News: प्रदेश में सर्वाधिक हादसे लखनऊ में

Sat, 13 Sep 2025 02:57 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 13 Sep 2025 02:57 AM IST
विज्ञापन
Most accidents in the state are in Lucknow
काकोरी में बृहस्पतिवार को हुआ था हादसा।
लखनऊ। परिवहन विभाग ने जुलाई में सड़क हादसों की एक रिपोर्ट जारी की थी। रिपोर्ट के अनुसार प्रदेश में सर्वाधिक 707 हादसे लखनऊ में हुए। पिछले वर्ष ये संख्या 693 थी। अब दुर्घटनाएं कम करने के लिए अफसर नए सिरे से अभियान चलाने की तैयारी कर रहे हैं।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार की रात काकोरी में हुए रोडवेज बस हादसे के बाद परिवहन विभाग के मुख्यालय में शुक्रवार को अफसरों की बैठक हुई। परिवहन आयुक्त बीएन सिंह ने कहा कि लखनऊ में हादसे अधिक हैं। इसे 50 प्रतिशत तक कम करने का लक्ष्य है। इसके लिए राहगीर योजना में जान बचाने वालों को मिलने वाली धनराशि बढ़ाई गई है। प्रत्येक जिले में दस सड़क सुरक्षा सारथी तैनात करने के लिए शासन को प्रस्ताव भेजा गया है। परिवहन विभाग ने बीती जुलाई में जो रिपोर्ट जारी की थी, उसके मुताबिक लखनऊ में 2024 में 693 हादसे हुए जिसमें 237 घायल हुए और 482 की जान गई। वहीं 2025 में707 हादसों में 265 घायल हुए और मृतकों की संख्या 500 पहुंच गई। लखनऊ के अलावा सड़क हादसों वाले टॉप-5 जिलों में कानपुर नगर, प्रयागराज, आगरा व गोरखपुर हैं।
विज्ञापन


ये हैं हादसों की मुख्य वजहें
-वाहन की तेज रफ्तार ।
-हेलमेट व सीटबेल्ट का उपयोग न करना।
-ट्रैफिक सिग्नल की अनदेखी।
-नशे में वाहन चलाना।
-वाहन चलाते समय मोबाइल का प्रयोग।

काकोरी में बृहस्पतिवार को हुआ था हादसा।

काकोरी में बृहस्पतिवार को हुआ था हादसा।

काकोरी में बृहस्पतिवार को हुआ था हादसा।

काकोरी में बृहस्पतिवार को हुआ था हादसा।

काकोरी में बृहस्पतिवार को हुआ था हादसा।

काकोरी में बृहस्पतिवार को हुआ था हादसा।

काकोरी में बृहस्पतिवार को हुआ था हादसा।

काकोरी में बृहस्पतिवार को हुआ था हादसा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed