फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   more than three crore people got the both dose of corona vaccine.

तीन करोड़ लोगों को दोनों डोज: योगी बोले- कोरोना वैक्सीन की दोनों खुराक पाने वालों की संख्या सबसे ज्यादा यूपी में

Wed, 27 Oct 2021 04:06 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Wed, 27 Oct 2021 04:06 PM IST
सार

यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि प्रदेश में कोरोना पूरी तरह नियंत्रण में है। प्रदेश में तीन करोड़ से ज्यादा लोगों को कोरोना वैक्सीन की दोनों डोज दी जा चुकी हैं।

विज्ञापन
more than three crore people got the both dose of corona vaccine.
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ - फोटो : amar ujala

विस्तार

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि कोविड टीके की दोनों खुराक पाने वालों की संख्या सबसे अधिक उत्तर प्रदेश में है। यहां 03 करोड़ 08 लाख से अधिक लोगों ने टीके की दोनों डोज देकर कोविड का सुरक्षा कवर प्रदान कर दिया गया है।

विज्ञापन


प्रदेश में अब तक 12 करोड़ 77 लाख से अधिक कोविड वैक्सीन डोज लगाए जा चुके हैं। 09 करोड़ 69 लाख लोगों ने टीके की पहली डोज प्राप्त कर ली है। यह संख्या टीकाकरण के लिए पात्र प्रदेश  कुल आबादी की लगभग 66 फीसदी है। उन्होंने निर्देश दिया कि दूसरे डोज के लिए पात्र लोगों को समय से टीकाकवर दिया जाए। वैक्सीन की उपलब्धता बनाए रखने के लिए भारत सरकार से सतत संवाद-संपर्क बनाए रखें। वह बुधवार को टीम-9 के साथ प्रदेश में कोरोना की स्थिति पर चर्चा कर रहे थे।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि कोविड से बचाव के लिए ट्रेसिंग, टेस्टिंग, ट्रीटमेंट और टीकाकरण की नीति के सही क्रियान्वयन से प्रदेश में महामारी पूरी तरह नियंत्रित है। प्रदेश के 39 ज़िलों में आज एक भी संक्रमित नहीं हैं, जबकि 18 जिलों में 01-01 मरीज ही शेष हैं। बीते 24 घंटों में हुई 01 लाख 73 हजार 396 सैम्पल की जांच में 67 जिलों में एक भी नया मरीज नहीं पाया गया। केवल 08 जनपदों में कुल 13 संक्रमितों की पुष्टि हुई। इसी अवधि में 07 संक्रमित कोरोना मुक्त भी हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन


आज प्रदेश में कुल एक्टिव कोविड केस की संख्या 100 है, जबकि 16 लाख 87 हजार 115 मरीज कोरोना को मात दे चुके हैं। कोविड पर प्रभावी नियंत्रण बनाए रखने के लिए सावधानी और सतर्कता जरूरी है। त्योहारों के बीच इसका विशेष ध्यान दिया जाना चाहिए। लोगों को इस संबंध में सतत जागरूक करते रहें।


मुख्यमंत्री ने निर्देश दिया कि डेंगू, डायरिया आदि वायरल बीमारियों के दृष्टिगत साफ-सफाई, फॉगिंग, सैनीटाइजेशन पर विशेष ध्यान दिया जाए। पीने का पानी गर्म करके छानने के बाद पीने के लिए लोगों को जागरूक करें।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed