फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   More than one lakh marriages registered year all investigated Ghaziabad highest number cases

UP: एक वर्ष में एक लाख से ज्यादा शादियों का पंजीकरण, सभी की होगी जांच; गाजियाबाद में सबसे ज्यादा मामले

Wed, 04 Jun 2025 06:20 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Wed, 04 Jun 2025 06:20 PM IST
सार

यूपी में विवाह पंजीकरण के आंकड़ों ने एक नया रिकॉर्ड बनाया है। यहां एक वर्ष में एक लाख से अधिक विवाहों का पंजीकरण हुआ है। अब स्टांप एवं पंजीकरण विभाग सभी की जांच करेगा, जिससे फर्जी दस्तावेजों पर हुई शादियों की सच्चाई उजागर हो सके। 
 

विज्ञापन
More than one lakh marriages registered year all investigated Ghaziabad highest number cases
सामूहिक विवाह सम्मेलन। सांकेतिक चित्र। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

स्टांप एवं पंजीकरण विभाग के मुताबिक पिछले एक वर्ष में यूपी में एक लाख से ज्यादा शादियों का पंजीकरण हुआ है। कानपुर नगर, गाजियाबाद, प्रयागराज, गोरखपुर, लखनऊ में सबसे ज्यादा पंजीकरण हुए हैं। इस मामले में श्रावस्ती, कन्नौज, चित्रकूट सहित एक दर्जन जिलों में सिर्फ 500 पंजीकरण ही हुए। विभाग अब सभी की जांच की तैयारी कर रहा है।
विज्ञापन


विभाग ने एक अगस्त 2023 से एक अगस्त 2024 के बीच विभिन्न जिलों में विवाह पंजीकरण का ब्योरा दिया है। गाजियाबाद में एक वर्ष में जहां 29 हजार से ज्यादा विवाह पंजीकरण हुए। इनमें से 19 हजार से ज्यादा विवाह डिप्टी रजिस्ट्रार सदर-पंचम के यहां दर्ज हुए। वहीं, श्रावस्ती में महज 51 पंजीकरण ही हुए। हाथरस, फिरोजाबाद, मैनपुरी, बदायूं, हरदोई, फर्रुखाबाद, कन्नौज, इटावा, जालौन, ललितपुर, हमीरपुर, महोबा, बांदा, कौशांबी, सुल्तानपुर, बहराइच, बलरामपुर, बस्ती, अमेठी, एटा, हापुड़ में सालाना 500 से भी कम पंजीकरण हुए।
विज्ञापन


ये भी पढ़े- UP Weather Alert: आज प्रदेश के 60 जिलों में चलेंगी तेज हवाएं, हो सकती है बूंदाबांदी; शनिवार से लू चलने का जारी हुआ अलर्ट
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़े- Indian Railway: अब 45 मिनट में लखनऊ से पहुंचेंगे कानपुर, ट्रैक सुधार का काम खत्म;120 की रफ्तार से दौड़ेंगी ट्रेनें

दरअसल, घर से भागे जोड़ों की शादी फर्जी दस्तावेजों से कराने वाला रैकेट पूरे प्रदेश में सक्रिय है। इसे लेकर हाईकोर्ट ने महिला एवं बाल कल्याण विभाग और स्टांप व पंजीकरण विभाग को दिशा निर्देश जारी किए हैं। एक साल में रिकॉर्ड विवाह पंजीकरण गाजियाबाद में हुए हैं। अब विभाग सभी पंजीकरणों की जांच कर रहा है। विभाग ने दस्तावेजों की जांच के साथ भविष्य में बेटियों के साथ होने वाले फ्रॉड को रोकने की कवायद शुरू की है।

सबसे ज्यादा विवाह पंजीकरण वाले जिले

गाजियाबाद 29022
लखनऊ 8001
कानपुर नगर 7094
मेरठ 4025
आगरा 3630
वाराणसी 2711
प्रयागराज 2519
गोरखपुर 2284


 

इन जिलों में सबसे कम पंजीकरण

श्रावस्ती 51
कासगंज 119
चित्रकूट 112
भदोही 194
सिद्धार्थनगर 127
बाराबंकी 191
महोबा 151
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed