फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP: Now you will reach Kanpur from Lucknow in 45 minutes, track improvement work is over; trains will run at a

यूपी: अब 45 मिनट में लखनऊ से पहुंचेंगे कानपुर, ट्रैक सुधार का काम खत्म;120 की रफ्तार से दौड़ेंगी ट्रेनें

Wed, 04 Jun 2025 11:36 AM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला, सिटी रिपोर्टर, लखनऊ
अमर उजाला, सिटी रिपोर्टर, लखनऊ Published by: रोहित मिश्र Updated Wed, 04 Jun 2025 11:36 AM IST
सार

Lucknow Kanpur Trains Update: कानपुर से लखनऊ अब ट्रेन रूट से महज 45 मिनट में पहुंच जाएंगे। इस रूट को बेहतर बना दिया गया है। जिससे गाड़िया 120 की रफ्तार तक दौड़ सकें। 

विज्ञापन
UP: Now you will reach Kanpur from Lucknow in 45 minutes, track improvement work is over; trains will run at a
कानपुर सेंट्रल स्टेशन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

 Railway News In UP: अब ट्रेन से लखनऊ जाने में सवा से डेढ़ घंटे नहीं बल्कि 40 से 45 मिनट ही लगेंगे। कानपुर-लखनऊ रेल मार्ग पर ट्रैक को सुधारने का कार्य लगभग पूरा हो चुका है। अब इस ट्रैक पर 120 किमी प्रतिघंटा की रफ्तार से ट्रेनें दौड़ेंगी।

विज्ञापन


कार्य पूरा होने के बाद लखनऊ जंक्शन से स्वर्ण शताब्दी एक्सप्रेस, चित्रकूट एक्सप्रेस, आईआरसीटीसी तेजस एक्सप्रेस समेत अन्य सुपरफास्ट ट्रेनों की गति को बढ़ाकर परीक्षण किया जा चुका है। परिचालन बेहतर मिला है। इस रूट पर जून में ही ट्रेनों की औसत रफ्तार 120 किलोमीटर प्रतिघंटा कर दी जाएगी। इसका सबसे ज्यादा फायदा दैनिक यात्रियों को होगा। रोजाना करीब 60 हजार यात्री कानपुर से लखनऊ की यात्रा करते हैं। बता दें कि दिसंबर 2024 में इस रेलखंड का अफसरों ने निरीक्षण किया था, तभी से रफ्तार बढ़ाने की तैयारी चल रही थी।
विज्ञापन


गंगा पुल से भी रफ्तार से गुजरेंगी ट्रेनें
शुक्लागंज के पुराने गंगा पुल की मरम्मत के बाद अब इस पर भी ट्रेनें रफ्तार पकड़ेंगी। अप्रैल तक इस पुल पर एच-बीम स्लीपर डालने के लिए प्रतिदिन नौ घंटे का मेगा ब्लॉक लिया गया था। मरम्मत का काम समय से पहले ही पूरा कर लिया गया था। इस पुल से अब 10 की जगह 45 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से ट्रेनें गुजारी जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


तेज गति से चलेगी गाड़ियां 
ट्रेनों की गति बढ़ाने का काम काफी समय से चल रहा है। अब कार्य पूरा होने के बाद इनकी रफ्तार बढ़ाई जाएगी। इससे यात्रियों को सहूलियत होगी। -आशुतोष सिंह, निदेशक, कानपुर सेंट्रल

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed