{"_id":"59aa41cc4f1c1be4278b4d1e","slug":"more-than-600-lucknow-metro-go-smart-card-sold","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"लखनऊ मेट्रो को लेकर जबरदस्त क्रेज, गिफ्ट करने के लिए भी खरीदे स्मार्ट गो कार्ड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लखनऊ मेट्रो को लेकर जबरदस्त क्रेज, गिफ्ट करने के लिए भी खरीदे स्मार्ट गो कार्ड
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
Updated Sat, 02 Sep 2017 11:09 AM IST
विज्ञापन
लखनऊ मेट्रो स्मार्ट कार्ड
लखनऊ मेट्रो के कॉमर्शियल रन को लेकर राजधानीवासियों में जबरदस्त क्रेज है। यही वजह है कि जब शुक्रवार को मेट्रो में यात्रा के लिए गो स्मार्ट कार्ड की बिक्री शुरू हुई तो लोग इसे खरीदने मेट्रो भवन से लेकर चारबाग, ट्रांसपोर्ट नगर मेट्रो स्टेशन तक पहुंच गए। कार्ड बेच रहे बैंक के नाका और आलमबाग काउंटर पर भी सुबह 10 बजे से शाम पांच बजे तक भीड़ लगी रही। एक दिन में ही लखनऊ मेट्रो ने 610 गो स्मार्ट कार्ड बेच डाले।
विज्ञापन
लोगों की मांग को देखते हुए लखनऊ मेट्रो ने बैंक की मदद से प्री-लोडेड स्मार्ट कार्ड काउंटरों पर रखवाए। इनमें पहले से बिलिंग कर कार्डों को बिक्री के लिए तैयार रखा गया था। पांचों काउंटरों पर 200 रुपये लेकर ये कार्ड दिए गए। सबसे अधिक कार्ड ट्रांसपोर्ट नगर मेट्रो स्टेशन पर बिके।
विज्ञापन
इसके पीछे संभावना यह भी देखी जा रही है कि यहां से चारबाग और आलमबाग जाने वाले यात्रियों की संख्या सबसे अधिक हो सकती है। लोगों में कार्ड खरीदने का उत्साह इस तरह रहा कि वे अपने परिवार के सदस्यों तक के लिए एकमुश्त कार्ड खरीदते दिखे। कोई अपनी पत्नी व बच्चों के लिए कार्ड खरीद रहा था तो कोई दोस्तों को गिफ्ट करने मेट्रो के कार्ड खरीदने पहुंच गया।
विज्ञापन
Trending Videos
अब सोमवार को होगी बिक्री
मेट्रो
मेट्रो के अधिकारियों का कहना है कि दो दिन बैंक बंद होने से स्मार्ट कार्ड की बिक्री अब सोमवार को ही हो पाएगी। इसकी वजह यह है कि स्मार्ट कार्ड बेचने का काम बैंक खुद करा रही है। इसमें मेट्रो के 23 कस्टमर रिलेशन असिस्टेंट (सीआरए) मदद कर रहे हैं।
ये कार्ड सुबह 10 बजे से शम पांच बजे तक खरीदे जा सकेंगे। शुक्रवार को भी काउंटरों पर अलग-अलग जगहों पर सीआरए ही मंगलवार से यात्रा करने आने वाले लोगों को कार्ड बेचने के लिए मौजूद रहे। मंगलवार को मेट्रो स्टेशनों से ही स्मार्ट कार्ड की बिक्री की जाएगी।
ये कार्ड सुबह 10 बजे से शम पांच बजे तक खरीदे जा सकेंगे। शुक्रवार को भी काउंटरों पर अलग-अलग जगहों पर सीआरए ही मंगलवार से यात्रा करने आने वाले लोगों को कार्ड बेचने के लिए मौजूद रहे। मंगलवार को मेट्रो स्टेशनों से ही स्मार्ट कार्ड की बिक्री की जाएगी।