{"_id":"5d4bd2e58ebc3e6cfe43c782","slug":"more-than-40-km-per-hour-speed-not-allowed-in-lucknow","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"40 से ज्यादा की गति से फर्राटा भरा तो कटेगा चालान, जानें - किस सड़क पर, गाड़ी की कितनी रफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
40 से ज्यादा की गति से फर्राटा भरा तो कटेगा चालान, जानें - किस सड़क पर, गाड़ी की कितनी रफ्तार
Thu, 08 Aug 2019 02:20 PM IST
ishwar ashish
प्रवेंद्र गुप्ता/अमर उजाला, लखनऊ
प्रवेंद्र गुप्ता/अमर उजाला, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Thu, 08 Aug 2019 02:20 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लखनऊ में अब नगर निगम की सीमा में 40 किमी से अधिक की रफ्तार में वाहन नहीं चलाए जा सकेंगे। किस सड़क, हाईवे और फ्लाई ओवर पर कितनी गति में गाड़ी चलाई जा सकती है, इसे यातायात पुलिस ने तय कर दिया है। इससे अधिक गति में वाहन दौड़ाने वालों का चालान होगा।
विज्ञापन
जल्द ही इसकी जानकारी देने के लिए बोर्ड भी लगा दिए जाएंगे। इसकी सूची यातायात पुलिस अधीक्षक पूर्णेंदु सिंह की ओर से नगर निगम भेज दी गई है। राजधानी की यातायात व्यवस्था को स्मार्ट बनाने, दुर्घटनाएं रोकने और जाम दूर के लिए इस समय ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन करने वालों पर सख्ती बढ़ी है।
विज्ञापन
इसमें हेलमेट न पहनने और सीट बेल्ट न लगाने वालों के साथ सिग्नल तोड़ने और गलत दिशा में गाड़ी चलाने वालों पर कार्रवाई हो रही है। स्मार्ट सिटी योजना के तहत चौराहों पर ट्रैफिक सर्विलांस सिस्टम लगाया जा रहा है।
विज्ञापन
इसमें हाई फ्रिक्वेंसी वाले कैमरों के साथ तेज गति पकड़ने वाले सेंसर भी लगाए जा रहे हैं। नो हेलमेट और सीट बेल्ट डिटेक्शन सिस्टम भी लगाया जा रहा है। वहीं, अब वाहन चालकों को यातायात नियमों को लेकर सचेत करने वाले बोर्ड शहर में लगाए जाएंगे।
यहां देखें- ऐसे होगी चेकिंग
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : social media
ऐसे होगी चेकिंग
स्कूली वाहनों की जांच - सुबह 6 से 8 बजे और दोपहर 2 से 4 बजे
रॉन्ग साइड व हेलमेट-सीट बेल्ट न लगाना - सुबह 8 से 11 बजे
सामान्य यातायात नियमों उल्लंघन - सुबह 11 से दोपहर 2 बजे और शाम 4 से 6 बजे
रॉन्ग साइड, हेलमेट, सीट बेल्ट, तीन सवारी - शाम 6 से रात 8 बजे तक
ओवर स्पीड, गाड़ी की खराब कंडीशन - रात 8 से 10 बजे तक

देखें- रफ्तार
प्रतीकात्मक तस्वीर
किस सड़क पर, गाड़ी की कितनी रफ्तार
सीतापुर रोड आईआईएम तिराहे से इटौंजा तक - 60 किमी/घंटा
इटौंजा से आगे सीतापुर रोड- 80 किमी/घंटा
आईआईएम तिराहे से दुबग्गा तिराहे तक-60 किमी/घंटा
दुबग्ग्गा से हरदोई रोड - 40 किमी/घंटा
दुबग्गा से बाराविरवा वाया बुद्धेश्वर - 40 किमी/घंटा
कानपुर रोड पर चारबाग से गौरीगंज तक - 40 किमी/घंटा
गौरीगंज से बंथरा तक- 60 किमी/घंटा
बंथरा से आगे कानपुर रोड - 80 किमी/घंटा
शहीद पथ- 80 किमी/घंटा
तेलीबाग से मोहनलालगंज तक - 40 किमी/घंटा
मोहनलालगंज से आगे रायबरेली रोड- 60 किमी/घंटा
सुल्तानपुर रोड पर कटाई पुल चौराहे से गोसाईगंज तक- 40 किमी/घंटा
गोसाईगंज से आगे सुल्तानपुर रोड - 60 किमी/घंटा
पॉलीटेक्निक चौराहे से मटियारी तक- 40 किमी/घंटा
मटियारी से देवा रोड - 40 किमी/घंटा
मटियारी से सफेदाबाद तक - 60 किमी/घंटा
सफेदाबाद से आगे फैजाबाद रोड -80 किमी/घंटा
नगर निगम व एलडीए के सीमा क्षेत्र में - 40 किमी/घंटा
जिन रास्तों पर स्पीड तय कर दी गई है उनके प्रवेश पॉइंट पर यातायात पुलिसकर्मी तैनात रहेंगे। तय गति से ज्यादा में वाहन चलाने वालों पर कार्रवाई करेंगे। वहीं, जिन स्थानों पर यातायात पुलिसकर्मी नहीं होंगे, वहां सीसीटीवी कैमरे, दृष्टि कैमरे के जरिये सख्ती होगी। किसी भी दशा में तय रफ्तार से ज्यादा किसी को चलने नहीं दिया जाएगा, ताकि हादसों पर नियंत्रण रहे। - पुर्णेंदु सिंह, एएसपी ट्रैफिक