फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   More than 360 people, including Congress leader Faisal Lala of Rampur join AAP

रामपुर के कांग्रेस नेता फैजल लाला समेत 360 से अधिक लोग आप में शामिल

Tue, 01 Sep 2020 08:59 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Tue, 01 Sep 2020 08:59 PM IST
विज्ञापन
More than 360 people, including Congress leader Faisal Lala of Rampur join AAP
Aam aadmi Party - फोटो : File Photo
प्रदेश में आम आदमी पार्टी (आप) लगातार अपना कुनबा बढ़ा रही है। पार्टी के प्रदेश प्रभारी संजय सिंह और जन-जन ऑक्सीजन कैंपेन के प्रभारी दिलीप पांडे की मौजूदगी में रामपुर निवासी व वाइस चेयरमैन उप्र कांग्रेस कमेटी (माइनॉरिटी सेल) और बरेली जोन के प्रभारी फैजल खान लाला के नेतृत्व में मंगलवार को रामपुर से आए 360 से अधिक लोगों ने आप की सदयस्ता ग्रहण की। इनमें पूर्व सभासद साजिद खां, दानिश खां व फिरासत खां, आसिम मलिक, डॉ. मोहम्मद जफर, जाहिद अंसारी, पप्पू अंसारी, नसीम जाफरी, अब्दुल नईम खान, माजिद खान व हुमायूं खान शामिल थे।
विज्ञापन


आप सांसद संजय सिंह ने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि आप ने दलितों, पिछड़ों और अल्पसंख्यकों के हक की लड़ाई शुरू की है। युवा नेता फैजल खान लाला के जुड़ने से इसे और ताकत मिलेगी। आप सांसद ने  कानून-व्यवस्था के मुद्दे पर फिर से राज्य सरकार को कठघरे में खड़ा किया। उन्होंने रायबरेली के लालगंज में एक दलित युवक की पुलिस हिरसत में पीट-पीटकर हुई हत्या के विरोध में प्रदर्शन करने वाले पार्टी के एससी-एसटी प्रकोष्ठ कार्यकर्ताओं पर लाठीचार्ज की निंदा की।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि लाठीचार्ज में घायल कार्यकर्ताओं का मेडिकल जांच कराकर दोषी पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई कराई जाएगी। उन्होंने कहा कि यूपी में थाने दलितों पर अत्याचार का केंद्र बन गए हैं। डॉ. कफील के मामले में हाईकोर्ट के फैसले ने सरकार को बेनकाब कर दिया है। प्रदेश अध्यक्ष सभाजीत सिंह ने लालगंज के पीड़ित परिवार को 50 लाख रुपये का मुआवजा देने, रायबरेली के एसपी को निलंबित करने और दोषी पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई करते हुए उन्हें जेल भेजने की मांग की है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed