{"_id":"6844000e60f7794c390ae0ea","slug":"more-than-3-18-lakh-candidates-from-up-will-appear-for-agniveer-the-common-entrance-exam-will-run-from-june-3-2025-06-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP: यूपी के 3.18 लाख से अधिक अभ्यर्थी देंगे अग्निवीर, 30 जून से 10 जुलाई तक चलेगी सामान्य प्रवेश परीक्षा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: यूपी के 3.18 लाख से अधिक अभ्यर्थी देंगे अग्निवीर, 30 जून से 10 जुलाई तक चलेगी सामान्य प्रवेश परीक्षा
Sat, 07 Jun 2025 02:32 PM IST
ishwar ashish
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Sat, 07 Jun 2025 02:32 PM IST
सार
भारतीय सेना में भर्ती के लिए 30 जून से 10 जुलाई तक सामान्य प्रवेश परीक्षा का आयोजन किया जाएगा। प्रवेश पत्र 16 जून से डाउनलोड किए जा सकेंगे।
विज्ञापन
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
भारतीय सेना में अग्निवीर, जूनियर कमीशंड ऑफीसर (जेसीओ) समेत जवानों की भर्ती के लिए ऑनलाइन संयुक्त प्रवेश परीक्षा (सीईई) 30 जून से 10 जुलाई तक निर्धारित केंद्रों पर आयोजित की जाएगी। इस परीक्षा में उत्तर प्रदेश से 3.18 लाख से अधिक अभ्यर्थियों ने आवेदन किया है।
विज्ञापन
परीक्षा के लिए प्रवेश पत्र 16 जून से वेबसाइट https://joinindianarmy.nic.in/Authentication.aspx से डाउनलोड किए जा सकेंगे।
विज्ञापन
ऑनलाइन सीईई में अग्निवीर जनरल ड्यूटी, अग्निवीर तकनीकी, अग्निवीर क्लर्क, स्टोरकीपर तकनीकी के लिए 12 मार्च से 10 अप्रैल तक भारतीय सेना की वेबसाइट पर आवेदन मांगे गए थे। आवेदनों की बढ़ती संख्या को देखकर आवेदन करने की तिथि 25 अप्रैल तक बढ़ा दी गई थी।
विज्ञापन