{"_id":"6683988aa664bf810408666b","slug":"more-than-21-thousand-people-in-ayodhya-received-compensation-of-1733-crores-cm-yogi-blunt-answer-2024-07-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीएम योगी का दो टूक जवाब: 'झूठ बोल रहे राहुल..' अयोध्या में 21 हजार से अधिक लोगों को 1733 करोड़ का मुआवजा मिला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीएम योगी का दो टूक जवाब: 'झूठ बोल रहे राहुल..' अयोध्या में 21 हजार से अधिक लोगों को 1733 करोड़ का मुआवजा मिला
Tue, 02 Jul 2024 01:48 PM IST
शाहरुख खान
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
Published by: शाहरुख खान
Updated Tue, 02 Jul 2024 01:48 PM IST
सार
संसद में राहुल गांधी के अयोध्या में मुआवजा न देने के आरोप पर सीएम योगी ने दो टूक जवाब दिया। उन्होंने कहा कि अयोध्या में 21 हजार से ज्यादा लोगों को 1733 करोड़ का मुआवजा मिला है।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ।
- फोटो : एएनआई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अयोध्या में विस्थापितों को मुआवजा न देने के कांग्रेस नेता राहुल गांधी के बयान पर सीएम योगी ने कहा कि उन्होंने संसद में झूठ बोला है। राहुल पर संसद जैसे पवित्र स्थान पर गलतबयानी का आरोप लगाते हुए कहा कि उन्होंने यह बयान अयोध्या को को बदनाम करने के लिए दिया है।
सीएम ने बताया कि अयोध्या में विभिन्न विकास कार्यों के दौरान विस्थापित हुए लोगों को 1733 करोड़ रुपए की धनराशि मुआवजे के तौर पर दी गई है। बता दें कि सोमवार को लोकसभा में बोलते हुए राहुल गांधी ने कहा कि अयोध्या में एयरपोर्ट बना, लोगों से जमीन छीनी।
छोटी-छोटी दुकानें तोड़कर लोगों को सड़कों पर ला दिया। लेकिन, आज तक किसी का मुआवजा नहीं मिला। सीएम योगी ने अपने आवास पर पत्रकारों से बातचीत में राहुल के आरोपों का जवाब देते हुए कहा कि अयोध्या में 21,548 व्यक्तियों को मुआवजा दिया गया है।
विज्ञापन
इसके अलावा अयोध्या एयरपोर्ट के लिए 952 करोड़, राम जन्मभूमि के विस्थापितों को 14.12 करोड़, भक्ति पथ में 23.66 करोड़, पंचकोसी परिक्रमा मार्ग के लिए 29 करोड़ का मुआवजा और चौदह कोसी परिक्रमा मार्ग के लिए 119.20 करोड़, अयोध्या बाईपास (रिंग रोड) के लिए 295 करोड़, रामपथ में 114.69 करोड़, रुदौली-रोजागांव रेलवे स्टेशन के मध्य रेलवे दोहरीकरण के निर्माण के लिए 35.03 लाख, एनएच 330 ए के निर्माण के लिए 163.90 करोड़ और एनएच 227 बी के पैकेज 3 के अंतर्गत 21.09 करोड़ रुपये का मुआवजा दिया गया है।