{"_id":"5fcf9d26fa718f45d61e280f","slug":"more-than-2-crore-farmers-of-the-state-will-get-4333-crore","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रदेश के 2 करोड़ से ज्यादा किसानों को मिलेंगे 4333 करोड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रदेश के 2 करोड़ से ज्यादा किसानों को मिलेंगे 4333 करोड़
Tue, 08 Dec 2020 09:05 PM IST
पंकज श्रीवास्तव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: पंकज श्रीवास्तव
Updated Tue, 08 Dec 2020 09:05 PM IST
विज्ञापन
प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि के तहत उतर प्रदेश के 2 करोड़ 16 लाख 67 हजार किसानों को शीघ्र ही 4333.40 करोड़ रुपये मिलेंगे। प्रदेश सरकार संबंधित किसानों का डाटा लॉक कर इसे भुगतान की सिफारिश के साथ केंद्र सरकार को भेज रही है।
केंद्र सरकार इस योजना के तहत हर पात्र किसान को साल भर में 6000 रुपये देती है। यह पैसा ऐसे समय दिया जाता है, जब रबी, खरीफ और जायद की फसलों में कृषि निवेश के लिए किसानों को इसकी बेहद जरूरत होती है। इस योजना पर हर साल केंद्र सरकार को 75000 करोड़ रुपये खर्च करने होते हैं। अब तक छह किस्तों के जरिए प्रदेश के 2 करोड़ 35 लाख 23 हजार किसानों को दो-दो हजार की छह किस्तों में 22594.78 करोड़ रुपये मिल चुके हैं।