फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   More than 120 transfers in Uttar Pradesh.

यूपी में तबादलों का दिन, 120 अफसरों के ट्रांसफर

Mon, 21 Sep 2015 02:19 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ Updated Mon, 21 Sep 2015 02:19 AM IST
विज्ञापन
More than 120 transfers in Uttar Pradesh.

पंचायत चुनावों की आचार संहिता के पहले सरकार ने नौकरशाही में बड़ा बदलाव किया। एकमुश्त 120 अधिकारियों की तैनाती में फेरबदल किया गया है। इनमें 23 आईएएस, 42 आईपीएस, 40 पीसीएस व 15 पीपीएस अफसर शामिल हैं।

विज्ञापन


सहारनपुर में नए कमिश्नर के साथ ही फतेहपुर, बलिया, इलाहाबाद, सुल्तानपुर में नए डीएम भेजे गए हैं। जिन 23 जिलों में नए पुलिस कप्तान तैनात किए गए हैं, उनमें अवध के फैजाबाद, सुल्तानपुर, अंबेडकरनगर, बहराइच, श्रावस्ती, सीतापुर भी शामिल हैं।
विज्ञापन


सोमवार को चुनाव आचार संहिता जारी किए जाने की चर्चा के बीच सरकार ने रविवार को बड़े पैमाने पर वरिष्ठ अफसरों के तबादले किए। चित्रकूटधाम मंडल की कमिश्नर कल्पना अवस्थी व इलाहाबाद के जिलाधिकारी कौशलराज शर्मा को हटाकर वेटिंग में डाल दिया गया है। ये दोनों ही अधिकारी अच्छी छवि के माने जाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


अवस्थी कद के हिसाब से एक छोटे मंडल की कमिश्नर बनाई गई थीं लेकिन उन्होंने कई नदियों के पुनरुद्धार जैसे अहम काम को आगे बढ़ाया था। वहीं, कौशलराज शर्मा की तारीफ मुजफ्फरनगर में दंगे के बाद हालात को संभालने में हुई थी।

इलाहाबाद में भी लोग उनका कामकाज बेहतर बताते हैं। सोनभद्र के डीएम संजय कुमार को अब इलाहाबाद का डीएम बनाया गया है। सोनभद्र में अभी किसी को तैनाती नहीं दी गई है।

शासन ने पिछले दिनों फतेहपुर व बलिया से हटाए गए जिलाधिकारियों के स्थान पर भी तैनाती कर दी है। उद्यान विभाग में विशेष सचिव राजीव रौतेला फतेहपुर तो कृषि उत्पादन शाखा में विशेष सचिव शरद कुमार सिंह बलिया के नए डीएम बनाए गए हैं। सुल्तानपुर की डीएम अदिति सिंह को हटाकर सड़क परिवहन निगम का एडिशनल एमडी बनाया गया है। दुग्ध विकास विभाग के विशेष सचिव एस. राजलिंगम को सुल्तानपुर का नया डीएम बनाया गया है।

इन्हें इन जगहों पर मिली जिम्मेदारी

More than 120 transfers in Uttar Pradesh.

रजनीश दुबे अब प्रमुख सचिव एमएसएमई, प्रभात का कद और बढ़ा
सरकार ने शासन में कई वरिष्ठ अफसरों को भी इधर से उधर किया है। कार्यक्रम क्रियान्वयन व समग्र ग्राम विकास विभाग के प्रमुख सचिव रजनीश दुबे को अब प्रमुख सचिव सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम (एमएसएमई) व निर्यात प्रोत्साहन तथा हथकरघा व वस्त्रोद्योग विभाग की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

प्रमुख सचिव खाद्य एवं रसद सुधीर गर्ग से सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम की अतिरिक्त जिम्मेदारी ले ली गई है। प्रमुख सचिव रेशम नवतेज सिंह को सदस्य न्यायिक राजस्व परिषद बनाया गया है। डॉ. प्रभात कुमार प्रमुख सचिव ग्रामीण अभियंत्रण को रेशम विभाग की भी अतिरिक्त जिम्मेदारी दी गई है। उनके पास समन्वय, उद्यान व खाद्य प्रसंस्करण व परियोजना निदेशक डास्प की भी जिम्मेदारी है।

प्रमुख सचिव स्टांप व निबंधन अनिल कुमार द्वितीय से महानिरीक्षक स्टांप एवं निबंधन का अतिरिक्त प्रभार ले लिया गया है। वह प्रमुख सचिव बने रहेंगे। महानिरीक्षक स्टांप एवं निबंधन की जिम्मेदारी प्रतीक्षारत डॉ. आशीष कुमार गोयल को सौंपी गई है।

सचिव व्यावसायिक शिक्षा भुवनेश कुमार से सचिव खेलकूद व युवा कल्याण की जिम्मेदारी ले ली गई है। वे सचिव व्यावसायिक शिक्षा बने रहेंगे। इसी तरह मिशन निदेशक कौशल विकास मिशन सुरेंद्र सिंह से विशेष सचिव पर्यावरण व निदेशक पर्यावरण का अतिरिक्त प्रभार ले लिया गया है। वे मिशन निदेशक की जिम्मेदारी निभाते रहेंगे। निदेशक स्थानीय निकाय अजय कुमार शुक्ला को विशेष सचिव पर्यावरण व निदेशक पर्यावरण बनाया गया है।

अनिल गर्ग ग्रेटर नोएडा के नए सीईओ बने

More than 120 transfers in Uttar Pradesh.

हाईकोर्ट की टिप्पणी के बाद वरिष्ठ आईएएस अधिकारी रमारमण से ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के मुख्य कार्यकारी अधिकारी का चार्ज ले लिया गया है। वे चेयरमैन की जिम्मेदारी पहले की तरह निभाते रहेंगे। सचिव उच्च शिक्षा अनिल गर्ग को ग्रेटर नोएडा का नया सीईओ बनाया गया है।

श्याम नारायण त्रिपाठी बने काशी विश्वनाथ मंदिर के सीईओ
सदस्य न्यायिक राजस्व परिषद श्याम नारायण त्रिपाठी को काशी विश्वनाथ मंदिर वाराणसी का मुख्य कार्यपालक अधिकारी बनाया गया है। अपर आयुक्त इलाहाबाद मंडल कनक त्रिपाठी को सदस्य न्यायिक राजस्व परिषद लखनऊ के पद पर तैनाती दी गई है। वाराणसी के ज्वाइंट मजिस्ट्रेट अंकित कुमार अग्रवाल को लखीमपुर खीरी में ज्वाइंट मजिस्ट्रेट बनाया गया है। ललितपुर की ज्वाइंट मजिस्ट्रेट नेहा प्रकाश गाजीपुर में ज्वाइंट मजिस्ट्रेट बनाई गई हैं।

एमपी अग्रवाल बने सहारनपुर के कमिश्नर
सिंचाई विभाग में सचिव एमपी अग्रवाल को सहारनपुर का नया कमिश्नर बनाया गया है। वहां के कमिश्नर तनवीर जफर अली पिछले महीने रिटायर हो गए थे। तभी से यह पद खाली था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed