फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   more than 100 IAS officers will get promotion on new year.

यूपी: नए वर्ष में सौ से अधिक आईएएस अधिकारियों को पदोन्नति की सौगात, जल्द जारी हो सकता है आदेश

Mon, 20 Dec 2021 01:36 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Mon, 20 Dec 2021 01:36 PM IST
सार

यूपी में नए वर्ष पर 112 आईएएस अफसरों को पदोन्नति की सौगात दी जा सकती है। महेंद्र प्रसाद अग्रवाल सहित चार आईएएस अधिकारियों को सचिव व आयुक्त स्तर से प्रमुख सचिव पद पर और वाराणसी के डीएम कौशल राज शर्मा तथा लखनऊ के डीएम अभिषेक प्रकाश सहित 12 अधिकारियों को विशेष सचिव से सचिव व आयुक्त पद पर पदोन्नति मिलनी तय मानी जा रही है।

विज्ञापन
more than 100 IAS officers will get promotion on new year.
- फोटो : amar ujala

विस्तार

नए वर्ष के पहले दिन सौ से अधिक आईएएस अधिकारियों को पदोन्नति देने की तैयारी है। ये पदोन्नतियां सचिव से प्रमुख सचिव, विशेष सचिव से सचिव पद के अलावा विभिन्न वेतनमान में होनी हैं। एक जनवरी को विभिन्न पदों व वेतनमानों में 112 आईएएस अधिकारी पदोन्नति की लाइन में हैं।

विज्ञापन


शासन के नियुक्ति विभाग ने इस संबंध में कार्यवाही शुरू कर दी है। इनमें से करीब 100 की पदोन्नति तय मानी जा रही है। अयोध्या के मंडलायुक्त महेंद्र प्रसाद अग्रवाल सहित चार आईएएस अधिकारियों को सचिव व आयुक्त स्तर से प्रमुख सचिव पद पर और वाराणसी के डीएम कौशल राज शर्मा तथा लखनऊ के डीएम अभिषेक प्रकाश सहित 12 अधिकारियों को विशेष सचिव से सचिव व आयुक्त पद पर पदोन्नति मिलनी तय मानी जा रही है।
विज्ञापन


जूनियर एडिमिनिस्ट्रेटिव ग्रेड से सेलेक्शन ग्रेड, सीनियर टाइम स्केल से जूनियर एडमिनिस्ट्रेटिव ग्रेड व जूनियर स्केल से सीनियर टाइम स्केल में भी पदोन्नति होगी। इस संबंध में आदेश एक जनवरी को एक साथ जारी किए जा सकते हैं। इससे पहले विभागीय पदोन्नति समिति की बैठकें तय की जा रही हैं। कई अधिकारी केंद्रीय या अंतर्राज्यीय प्रतिनियुक्ति पर तैनात हैं। उन्हें प्रोफार्मा प्रमोशन मिलेगा और वे तैनाती स्थल पर ही पदोन्नति का लाभ प्राप्त कर सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये अधिकारी आयुक्त एवं सचिव से प्रमुख सचिव पद पाएंगे
1997 बैच: महेंद्र प्रसाद अग्रवाल, डॉ. हरिओम, डॉ. शन्मुगा सुंदरम एमके. व कामिनी चौहान रतन।

ये विशेष सचिव से सचिव एवं आयुक्त पद पर पदोन्नत होंगे
2006 बैच : कौशल राज शर्मा, डॉ. सारिका मोहन, जुहेर बिन सगीर, सेल्वा कुमारी जे, प्रांजल यादव, डॉ. हृषिकेश भास्कर यशोद, अभिषेक प्रकाश, राजेंद्र प्रताप सिंह, राजेंद्र प्रसाद, राजेंद्र प्रताप पांडेय, शाहिद मंजर अब्बास रिजवी व शकुंतला गौतम।

इन्हें जूनियर एडमिनिस्ट्रेटिव ग्रेड से सेलेक्शन ग्रेड

2009 बैच : शुभ्रा सक्सेना, सूर्य पाल गंगवार, अदिति सिंह, डॉ. रूपेश कुमार, अनुज कुमार झा, माला श्रीवास्तव, डॉ. नितिन बंसल, मासूम अली सरवर, विजय किरन आनंद , भानु चंद्र गोस्वामी, प्रकाश बिंदु, एस. राजलिंगम, विवेक, भूपेंद्र एस. चौधरी, वैभव श्रीवास्तव, अजीत कुमार, बृजेश नारायण सिंह, श्रीकांत मिश्रा, राकेश कुमार मिश्र-प्रथम, रमाकांत पांडेय, डॉ. रमाशंकर मौर्य, अब्दुल समद, डॉ. अशोक चंद्र, अनुराग पटेल, आनंद कुमार सिंह, राम केवल, अनिल कुमार-द्वितीय, डॉ. प्रदीप कुमार, जगदीश प्रसाद, राजेश कुमार द्वितीय, मार्कडेंय शाही, अविनाश कृष्ण सिंह, राजेश प्रकाश, प्रमोद कुमार उपाध्याय, जगदीश, संगीता सिंह, डॉ. अखिलेश कुमार मिश्रा, शिवाकांत द्विवेदी, डॉ. अनिल कुमार।

ये सीनियर टाइम स्केल से जूनियर एडमिनिस्ट्रेटिव ग्रेड पाएंगे
2013 बैच: दिव्या मित्तल, राजकमल यादव, प्रियंका निरंजन, सत्येंद्र कुमार, अपूर्वा दुबे, चांदनी सिंह, अनुज सिंह, हर्षिता माथुर, आर्यका अखौरी, अविनाश कुमार, दीपा रंजन, रमेश रंजन, संजीव रंजन, सुनील कुमार वर्मा, रवींद्र कुमार मांदर, सैमुअल पाल एन., अनीता वर्मा सिंह, जितेंद्र प्रताप सिंह, आलोक सिंह, शिशिर, शुभ्रांत कुमार शुक्ल, विशाल भारद्वाज, धर्मेंद्र प्रताप सिंह, डा. विजय कुमार सिंह, सत्य प्रकाश पटेल, अच्छेलाल सिंह यादव, धीरेंद्र सिंह सचान, डा. कंचन सरन, रघुबीर, डॉ. वंदना वर्मा, प्रेम प्रकाश सिंह।

ये पाएंगे सीनियर टाइम स्केल
2018 बैच: अनुभव सिंह, ऋषिराज, संदीप भागिया, गौरव कुमार, सुधीर कुमार, सीलम साई तेजा, विक्रमादित्य सिंह मलिक, संजीव कुमार मौर्या, प्रेम प्रकाश मीना, नंद किशोर कलाल, पूर्ण बोरा, जयेंद्र कुमार, संजय कुमार मीना, कुलदीप मीना, जग प्रवेश, सौरभ गंगवार।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed