फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   More than 100 IAS officers will get promotion before new year.

नए वर्ष में सवा सौ आईएएस अधिकारियों को पदोन्नति की सौगात, सात अधिकारी बनेंगे प्रमुख सचिव

Tue, 15 Dec 2020 11:28 AM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Tue, 15 Dec 2020 11:28 AM IST
विज्ञापन
More than 100 IAS officers will get promotion before new year.
- फोटो : amar ujala

नए वर्ष के पहले करीब सवा सौ आईएएस अधिकारियों को पदोन्नति देने की तैयारी है। ये पदोन्नतियां सचिव से प्रमुख सचिव, विशेष सचिव से सचिव पद के अलावा विभिन्न वेतनमान में होनी हैं। इसके बाद कई महत्वपूर्ण प्रशासनिक पदों पर तबादले तय माने जा रहे हैं।

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक एक जनवरी-2021 को विभिन्न पदों व वेतनमानों में 126 आईएएस अधिकारी पदोन्नति की लाइन में हैं। शासन के नियुक्ति विभाग ने इस संबंध में कार्यवाही शुरू कर दी है। परिवहन आयुक्त धीरज साहू सहित सात आईएएस अधिकारियों को सचिव व आयुक्त स्तर से प्रमुख सचिव पद पर और मुख्यमंत्री के विशेष सचिव व निदेशक नागरिक उड्डयन सुरेंद्र सिंह सहित 14 अधिकारियों को विशेष सचिव से सचिव पद पर पदोन्नति मिलनी तय मानी जा रही है।
विज्ञापन


इनके अलावा जूनियर एडिमिनिस्ट्रेटिव ग्रेड से सेलेक्शन ग्रेड, सीनियर टाइम स्केल से जूनियर एडमिनिस्ट्रेटिव ग्रेड व जूनियर स्केल से सीनियर टाइम स्केल में भी पदोन्नति होगी। विभागीय पदोन्नति समिति की बैठकों व सक्षम प्राधिकारी की अनुमति लेकर सभी पदोन्नति आदेश एक जनवरी को एक साथ जारी किए जा सकते हैं। इसके पहले पदोन्नति की कार्यवाही पूरी की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


पदोन्नति की लाइन में कुछेक ऐेसे अफसर भी हैं जो किसी जांच का सामना कर रहे हैं। इनकी पदोन्नति का लिफाफा बंद रहेगा। कई अधिकारी केंद्रीय प्रतिनियुक्ति या अंतर्राज्यीय प्रतिनियुक्ति पर हैं। उन्हें प्रोफार्मा प्रमोशन मिलेगा और वे तैनाती स्थल पर ही पदोन्नति का लाभ प्राप्त कर सकेंगे।

पदोन्नतियों के मद्देनजर जिलों से शासन तक तबादले तय

एक जनवरी को सचिव पद पर पदोन्नति के लिए प्रस्तावित अधिकारियों में दो, जौनपुर व गाजियाबाद जिलों के डीएम और कई अधिकारी शासन में विशेष सचिव पद पर हैं। इसी तरह धीरज साहू, अनिल गर्ग, एम. देवराज वी. हेकाली झिमोमी अदि आयुक्त व सचिव स्तर के पदों पर हैं। ये पदोन्नति के बाद प्रमुख सचिव हो जाएंगे। इनमें से कई अफसरों को नई तैनाती दी जा सकती है।

ये अधिकारी सचिव से बनेंगे प्रमुख सचिव
1996 बैच :  धीरज साहू, नीतीश्वर कुमार, अनिता सी मेश्राम, अनिल गर्ग, एम. देवराज, सुभाष चंद्र शर्मा, वी. हेकाली झिमोमी।

ये बनेंगे विशेष सचिव से सचिव
2005 बैच : सुरेंद्र सिंह, कंचन वर्मा, डॉ. लोकेश एम., गोविंद राजू एनएस, जी. श्रीनिवासुलु, जितेंद्र बहादुर सिंह, नरेंद्र सिंह पटेल, राकेश कुमार सिंह-1, दिनेश कुमार सिंह, शमीम अहमद खान, नरेंद्र शंकर पांडेय, दिग्विजय सिंह, डॉ. अजय शंकर पांडेय, योगेश्वर राम मिश्रा।

जूनियर एडमिनिस्ट्रेटिव ग्रेड से सेलेक्शन ग्रेड पर

2008 बैच : किंजल सिंह, सौम्या अग्रवाल, डॉ सरोज कुमार, के. विजयेंद्र पांडियन, पवन कुमार, कुमार रविकांत सिंह, डॉ. काजल, अमृत त्रिपाठी, बी. चंद्रकला, अनिल धींगरा, राजेश कुमार-1, विद्या भूषण, बालकृष्ण त्रिपाठी, भावना श्रीवास्तव, चंद्र भूषण सिंह, डॉ. सर्वज्ञ राम मिश्र, सहदेव, विमल कुमार दुबे, ज्ञान प्रकाश त्रिपाठी, सुखलाल भारती, छोटे लाल पासी, वेदपति मिश्रा, राधेश्याम मिश्रा व अखिलेश सिंह।

ये पाएंगे सीनियर टाइम स्केल का वेतनमान
2017 बैच :
नितिन गौड़, ईशा प्रिया, सौम्या पांडेय, आनंद वर्धन, इशान प्रताप सिंह, प्रभाष कुमार,  अंकित खंडेलवाल, गौरव सिंह सोगरवाल, एकता सिंह, शशांक चौधरी, आकांक्षा राना, शिपू गिरी, प्रवीण वर्मा, अक्षत वर्मा, मानिकन्दन ए., एम. अरुन्मोली, अनीता यादव, लक्ष्मी वीएस. प्रेरणा सिंह, अनुज मलिक व दिव्यांशु पटेल।

सीनियर टाइम स्केल से जूनियर एडमिनिस्ट्रेटिव ग्रेड पाएंगे

2012 बैच : रवीश गुप्ता, नेहा प्रकाश, यशु रुस्तगी, डॉ. उज्जवल कुमार, अंकित कुमार अग्रवाल, प्रशांत शर्मा, अमित सिंह बंसल, प्रवीण कुमार लक्षकार, जसजीत कौर, सी. इंदुमती, अरुण कुमार, चंद्र विजय सिंह, संजीव सिंह, अभिषेक सिंह द्वितीय, पीके शिबु, ए. दिनेश कुमार, डॉ. विभा चहल, संजय कुमार सिंह, केदारनाथ सिंह, देवेंद्र कुमार सिंह कुशवाहा, शिवप्रसाद, रेणु तिवारी, शेषमणि पांडेय, राकेश कुमार मिश्र द्वितीय, राकेश कुमार प्रथम, अवनीश कुमार शर्मा, राम नारायण सिंह यादव, राम नेवास, संतोष कुमार, राजेश कुमार त्यागी, मनोज कुमार प्रथम, राधे श्याम, शेष नाथ, नीरज शुक्ला, उमेश मिश्रा, रवि शंकर गुप्ता, राजेश कुमार राय, उमेश प्रताप सिंह, चंद्र प्रकाश सिंह, श्रीहरि प्रताप शाही, शत्रुघ्न सिंह, अरुण प्रकाश, रण विजय यादव, राजा राम, राम सिंहासन प्रेम, चंद्र शेखर, ज्ञानेश्वर त्रिपाठी, मंगला प्रसाद सिंह, राजेश कुमार पांडे, दिनेश चंद्र द्वितीय, डॉ. अरविंद कुमार चौरसिया, प्रवीण मिश्रा, मनोज कुमार द्वितीय, देवी शरण उपाध्याय, डॉ. चंद्र भूषण, बृजराज सिंह यादव, सुरेंद्र प्रसाद सिंह, राजेंद्र सिंह, महेंद्र वर्मा व राहुल सिंह।

1990 बैच को अपर मुख्य सचिव बनने का करना होगा इंतजार

सरकार ने इसी वर्ष 1988 व 1989 बैच के आईएएस अधिकारियों को प्रमुख सचिव से अपर मुख्य सचिव पद पर पदोन्नति दी है। आवश्यक पद न होने पर ये पदोन्नतियां अधिसंख्य पद सृजित कर की गई थीं। अन्य अधिकारियों की पदोन्नति के लिए मुख्य सचिव वेतनमान के पद रिक्त नहीं हैं। ऐसे में 1990 बैच के अफसरों को एक जनवरी को अपर मुख्य सचिव पद पर पदोन्नति मिलनी मुश्किल है। उन्हें अभी इंतजार करना होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed