फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   more than 10 covid patients in one day

चार माह बाद एक दिन में दस से ज्यादा संक्रमित मिले

Sun, 19 Dec 2021 02:06 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 19 Dec 2021 02:06 AM IST
विज्ञापन
more than 10 covid patients in one day
राजधानी में चार महीने बाद शनिवार को एक दिन में 10 से ज्यादा लोगों की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इससे पहले छह अगस्त को 11 संक्रमित मिले थे। शनिवार को अलग-अलग इलाकों से 13 मरीज मिले।
विज्ञापन

डिप्टी सीएमओ डॉ. मिलिंद वर्धन के मुताबिक, महानगर के रहीनगर से दो मरीज पॉजिटिव आए हैं, जो चार दिन पहले पंजाब से लौटे थे। लक्षण नजर आने पर डॉक्टर की सलाह पर जांच कराई तो रिपोर्ट पॉजिटिव आई। वहीं, मदनमोहन मालवीय मार्ग निवासी युवक 12 दिसंबर को वैष्णो देवी से दर्शन कर लौटा था। बुखार आने पर जांच कराई तो उसमें संक्रमण की पुष्टि हुई।
विज्ञापन

इंदिरानगर के अलग-अलग सेक्टर के रहने वाले दो लोगों ने विदेश जाने के लिए जांच कराई थी। इनकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इसी तरह महानगर निवासी व्यक्ति ने बुखार आने पर जांच कराई तो वह संक्रमित निकला। गोमतीनगर के एक शख्स ने हैदराबाद जाने के लिए जांच कराई तो वह पॉजिटिव निकला। संक्रमितों के संपर्क में आए 200 से अधिक लोगों की जांच कराई जा रही है। विदेश से लौटे यात्रियों की जीनोम सिक्वेंसिंग कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

एक ही परिवार के तीन संक्रमित मिले
आशियाना निवासी एक महिला बीते दिनों पंजाब से लौटने के बाद संक्रमित मिली थी। उसके संपर्क में आए परिवार के तीन सदस्य संक्रमित मिले हैं। वहीं, न्यू हैदराबाद में 15 दिसंबर को विदेश से लौटे मरीज के संपर्क में आए परिवार का एक सदस्य पॉजिटिव मिला है।
ओमिक्रॉन से बचाव को दोगुनी होगी सर्विलांस टीमों की संख्या
लखनऊ। राजधानी में एक ही दिन में कोरोना के 13 मरीज मिलने के बाद डीएम अभिषेक प्रकाश ने वायरस के प्रसार को रोकने के लिए शनिवार शाम आपात बैठक की। इसमें निर्देश दिए गए कि ओमिक्रॉन को देखते हुए सभी अधिकारी कोविड प्रोटोकॉल का कड़ाई से अनुपालन कराएं। कोविड प्रबंधन के लिए पहले जो व्यवस्थाएं की गई थीं, उन सभी को तुरंत शुरू किया जाए। इसके साथ ही रोजाना शाम 6 बजे सभी सीएचसी पर पहले की तरह ब्रीफिंग होगी।

ओमिक्रॉन से बचाव के लिए आरआरटी व सर्विलांस टीमों की संख्या दोगुनी करने के लिए कहा गया है। सभी अस्पतालों में कोविड वार्ड शुरू किए जाने की निगरानी अपर जिलाधिकारी ट्रांसगोमती की ओर से कमांड सेंटर के माध्यम से की जाएगी। वहीं, पहले बनाई गई इंसिडेंट कमांडर की टीमों को भी तत्काल सक्रिय किया जाएगा। जिलाधिकारी ने निर्देश दिए हैं कि सभी अधिकारी जीरो टॉलरेंस नीति पर कार्य करें। कोविड प्रबंधन में किसी भी प्रकार की ढिलाई बर्दाश्त नहीं की जाएगी। इसके अलावा जिलाधिकारी ने राजधानीवासियों से संक्रमण से बचाव के लिए कोविड प्रोटोकॉल का पालन करने व पूरी तरह सावधानी बरतने की अपील की है। उन्होंने कहा है कि सभी लोग मास्क का प्रयोग करें। भीड़ वाले स्थानों पर जाने से बचें। वहीं, अगर टीकाकरण नहीं कराया है तो तत्काल कराएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed