फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Monthly pass becomes eight times more expensive, load on passengers will increase

Lucknow News: आठ गुना महंगा हो गया मासिक पास, यात्रियों पर बढ़ेगा लोड

Sat, 01 Feb 2025 02:09 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 01 Feb 2025 02:09 AM IST
विज्ञापन
Monthly pass becomes eight times more expensive, load on passengers will increase

विज्ञापन
लखनऊ। चारबाग रेलवे स्टेशन पर ऑटो चालकों से ली जाने वाली मासिक पास की धनराशि के साथ अब 12 रुपये प्रति चक्कर भी लिया जाएगा। इससे पहले पास के लिए जहां 500 रुपये का भुगतान करना पड़ता था, वहीं अब यह बढ़कर करीब आठ गुना 4000 रुपये हो जाएगा। यात्रियों पर किराये का लोड बढ़ने की आशंका जताई जा रही है।

शुक्रवार को शाही टेंपो ऑटो टैक्सी एसोसिएशन के बैनर तले चालकों ने नाराजगी दर्ज कराई है। उत्तर रेलवे लखनऊ मंडल के अफसरों पर भी आरोप लगाए हैं। ऑटो चालक आशीष तिवारी ने बताया कि चारबाग पर प्रीपेड टैक्सी स्टैंड करीब 30 वर्ष पुराना है। यहां 300 ऑटो चलते हैं। इनसे करीब 500 रुपये प्रतिमाह लिया जाता था। पार्किंग ठेकेदार द्वारा मासिक पास बनाकर दिया जाता था। इसे बढ़ा दिया गया है।
विज्ञापन




ऑटो चालक इरशाद अली ने बताया कि अब 12 रुपये प्रति चक्कर भी लिया जाएगा। इससे एक दिन में 10 चक्कर लगाने पर 120 रुपये अतिरिक्त देय होगा। यह महीने में आठ गुना हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ई ऑक्शन में बदलाव पर सवाल

एसोसिएशन के नरेंद्र सिंह ने लखनऊ मंडल के सहायक वाणिज्य प्रबंधक की कार्यशैली पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने कहा, ऑटो चालकों के पास को लेकर कॉन्ट्रैक्ट में जो तय हो चुका है, उसमें फेरबदल नहीं किया जा सकता। रेलवे अफसर ने ठेकेदार को लाभ पहुंचाने के लिए यह कदम उठाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed