फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Monsoon will come back again in next 24 hours.

UP: मानसून फिर रास्ता भटका, 24 घंटे में लौटने के आसार, फिलहाल उमस और तेज धूप ने किया बेहाल

Sat, 17 Aug 2024 12:45 AM IST
पंकज श्रीवास्‍तव अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Sat, 17 Aug 2024 12:45 AM IST
सार

मानसून टर्फ अपनी सामान्य स्थिति से थोड़ा दक्षिण में होने के कारण प्रदेश में वर्षा के वितरण एवं तीव्रता में आंशिक कमी आई है। अब बंगाल की खाड़ी में निम्न दाब का क्षेत्र बन रहा है, जो आगामी 24 घंटों के बाद प्रदेश को प्रभावित करेगा।

विज्ञापन
Monsoon will come back again in next 24 hours.
- फोटो : amar ujala

विस्तार

कुछ दिनों तक राहत की बारिश के बाद लोगों को फिर से उमस और गर्मी बेहाल कर रही है। मौसम विभाग के मुताबिक शनिवार तक ऐसा ही मौसम रहने के आसार हैं। आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र के वरिष्ठ मौसम वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह के मुताबिक, मानसून टर्फ अपनी सामान्य स्थिति से थोड़ा दक्षिण में होने के कारण प्रदेश में वर्षा के वितरण एवं तीव्रता में आंशिक कमी आई है।

विज्ञापन


अब बंगाल की खाड़ी में निम्न दाब का क्षेत्र बन रहा है, जो आगामी 24 घंटों के बाद प्रदेश को प्रभावित करेगा। 18 अगस्त से प्रदेश में वर्षा के क्षेत्रीय वितरण एवं तीव्रता में वृद्धि होने की संभावना है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

शुक्रवार को प्रदेश में कहीं-कहीं छिटपुट बरसात हुई, लेकिन उमस और धूप के कारण दिन का पारा सामान्य से अधिक ही रहा। दिन का तापमान 4.5 डिग्री सेल्सियस तक अधिक दर्ज हुआ।

वाराणसी में अधिकतम तापमान 37.4 डिग्री रहा। रात का पारा भी सामान्य से 4.4 डिग्री सेल्सियस तक अधिक रहा। लखीमपुर खीरी में न्यूनतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ, जो प्रदेश में सर्वाधिक रहा। लखनऊ में भी जबरदस्त उमस रही। आर्द्रता 94 फीसदी दर्ज की गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed