फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Monsoon may hit on 25 or 26 June in Uttar Pradesh.

UP : भीषण गर्मी के बीच बाढ़ से निपटने की तैयारी शुरू, प्रदेश में 20 से 25 जून के बीच मानसून आने की संभावना

Mon, 17 Jun 2024 12:13 AM IST
पंकज श्रीवास्‍तव अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Mon, 17 Jun 2024 12:13 AM IST
सार

बाढ़ से निपटने की तैयारियों के मद्देनजर प्रदेश को तीन भागों में बांटा गया है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बीते दिनों अफसरों के साथ बैठक की और निर्देश दिए।

विज्ञापन
Monsoon may hit on 25 or 26 June in Uttar Pradesh.
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ। - फोटो : amar ujala

विस्तार

उत्तर प्रदेश में जल्द मानसून आने की आहट के साथ ही राज्य सरकार ने बाढ़ से निपटने की तैयारी भी युद्धस्तर पर शुरू कर दी है। मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक प्रदेश में 20 से 25 जून के बीच मानसून आने की संभावना है। ऐसे में राज्य सरकार अलर्ट हो गई है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने हाल ही में उच्च स्तरीय बैठक में बाढ़ की स्थिति से निपटने के लिए अधिकारियों को खाका तैयार करने का आदेश दिया है, ताकि प्रदेशवासियों और उनके मवेशियों को समय रहते सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया जा सके।

विज्ञापन


राहत आयुक्त जीएस नवीन ने बताया कि बाढ़ की स्थिति से निपटने की तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। प्रदेश को तीन भागों में बांटा गया है। इसमें अतिसंवेदनशील श्रेणी में 29, संवेदनशील श्रेणी में 11 और सामान्य श्रेणी में 35 जिले शामिल हैं। इनमें विशेष निगरानी के लिए टीमों का गठन कर अलर्ट कर दिया गया है। इन टीमों में सिंचाई, कृषि और पशुपालन विभाग के अधिकारी एवं कर्मचारी शामिल हैं।
विज्ञापन


इसके अलावा बाढ़ से निपटने के लिए एनडीआरएफ की 7 टीमें, एसडीआरएफ की 18 टीमें और पीएसी की 17 टीमों की तैनाती की जा चुकी है। राहत आयुक्त कार्यालय द्वारा बाढ़ की अवधि में मौसम विभाग, सिंचाई विभाग, कृषि विभाग और केंद्रीय जल आयोग से रिपोर्ट प्राप्त कर दैनिक समीक्षा का रोस्टर तैयार कर लिया गया है ताकि बाढ़ प्रबंधन के संबंध में आवश्यक कार्यवाही की जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन


आपदा मित्रों और वालंटियर्स को ट्रेनिंग
बाढ़ से निपटने के लिए राज्य स्तरीय इमरजेंसी ऑपरेशन सेंटर को भी एक्टिव कर दिया गया है, जहां चौबीसों घंटे राहत हेल्पलाइन 1070 के लिए 20 सीटर कॉल सेंटर संचालित हैं। इसके माध्यम से बाढ़ प्रभावित जिलों में तैनात अधिकारियों को एसएमएस और वॉयस कॉल के माध्यम से वास्तविक स्थिति से अपडेट किया जाएगा।


सभी जिलों में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग की सुविधा समेत डिस्ट्रिक्ट इमरजेंसी ऑपरेशन सेंटर स्थापित कर दिए गए हैं, जिन्हें राज्य स्तरीय राहत कंट्रोल रूम से जोड़ा गया है। इसके अलावा 400 आपदा मित्रों की तैनाती की है, जिन्हें 15 दिन की ट्रेनिंग के साथ यूनीफार्म, आईडी कार्ड, सर्टिफिकेट तथा इमरजेंसी रिस्पांडर किट उपलब्ध कराई गई है। इसके अलावा 10,500 वालंटियर्स को प्रशिक्षण दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed