फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Monsoon has departed from UP: Know how the rain was this time

यूपी से विदा हुआ मानसून: जानिए इस बार बारिश ने तोड़े कौन से रिकॉर्ड, मौसम विभाग ने बताया कब से पड़ने लगेगी ठंड

Mon, 09 Oct 2023 08:39 PM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला सिटी रिपोर्टर, लखनऊ
अमर उजाला सिटी रिपोर्टर, लखनऊ Published by: रोहित मिश्र Updated Mon, 09 Oct 2023 08:39 PM IST
सार

आंचलिक मौसम विज्ञान केन्द्र के वरिष्ठ मौसम वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह के मुताबिक, नौ अक्तूबर को संपूर्ण प्रदेश से विदा हो गया| अब अक्तूबर के दूसरे पखवारे में रात का पारा गिरने लगेगा और गुलाबी ठंड महसूस होने के आसार हैं।
 

विज्ञापन
Monsoon has departed from UP: Know how the rain was this time
मानसून विदा हुआ। साथ में हल्की ठंड भी आ गई। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

 उत्तर प्रदेश से मानसून की विदाई सोमवार को हो गई। राजस्थान के ऊपर निचले क्षोभ मंडल में बने चक्रवात के प्रभाव से वर्षा बंद हो चुकी है। साथ ही वायुमंडलीय नमी में प्रभावी कमी आई है। इसके कारण दक्षिण-पश्चिम मानसून 30 सितम्बर को प्रदेश के पश्चिमी भाग से वापस लौटना आरम्भ हो गया था। छह अक्टूबर को लखनऊ समेत प्रदेश के मध्यवर्ती हिस्सों से पीछे हटा था। 

विज्ञापन


आंचलिक मौसम विज्ञान केन्द्र के वरिष्ठ मौसम वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह के मुताबिक, नौ अक्तूबर को संपूर्ण प्रदेश से विदा हो गया| अब अक्तूबर के दूसरे पखवारे में रात का पारा गिरने लगेगा और गुलाबी ठंड महसूस होने के आसार हैं।
विज्ञापन


अभी तक प्राप्त कुल आंकड़ों के अनुसार, मानसून ऋतु के दौरान प्रदेश में वर्षा सामान्य रही। मानसून ऋतु (1जून-30 सितंबर) के दौरान जहां पूर्वी उत्तर प्रदेश में 799.2 मिमी. के औसत के सापेक्ष 29 फीसदी कम यानी मात्र 569.5 मिमी. वर्षा हुई। वहीं पश्चिमी उत्तर प्रदेश में 672 मिमी. बरसात रिकॉर्ड हुई। ये औसत के सापेक्ष तीन फीसदी अधिक रही। इस अवधि में कुल 693.9 मिमी. के साथ वर्षा सामान्य रही। प्रदेश में कुल बरसात 17 प्रतिशत कम 619.3 मिमी. रही|
विज्ञापन
विज्ञापन


अतुल कुमार सिंह के मुताबिक मानसून ऋतु के मासिक विश्लेषण से यह प्रदर्शित होता है कि पश्चिमी उत्तर प्रदेश में जहां जून महीने के दौरान वर्षा सामान्य से अधिक रही वहीं जुलाई-अगस्त-सितंबर महीनों के दौरान यह सामान्य रही। 

पूर्वी उत्तर प्रदेश में सिर्फ अगस्त महीने के दौरान मानसूनी वर्षा सामान्य रही जबकि अन्य 3 महीनों जून, जुलाई एवं सितंबर के दौरान यह सामान्य से कम रही। बिजनौर में सर्वाधिक 1270 मिमी. जबकि भदोही में सबसे कम 162 मिमी. वर्षा दर्ज की गई। इसी क्रम में राजधानी लखनऊ में भी मानसूनी वर्षा सामान्य रही। 


सोमवार को निकली तेज चटख धूप 
मानसून की विदाई हो गई है। सुबह और शाम के तापमान में भी कुछ गिरावट देखने को मिल रही है। ओस भी गिर रही है लेकिन दिन की गर्मी बरकरार है। सोमवार को राजधानी लखनऊ और उसके आसपास चटख धूप देखने को मिली। धूप होने से गर्मी का एहसास हुआ। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed