{"_id":"64c0a633acf41868e80ee684","slug":"monitoring-committee-will-see-the-dog-biting-cases-in-districts-of-uttar-pradesh-2023-07-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP News: कुत्ता काटने की घटनाओं पर नजर रखने के लिए हर जिले में गठित होगी निगरानी समिति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP News: कुत्ता काटने की घटनाओं पर नजर रखने के लिए हर जिले में गठित होगी निगरानी समिति
Wed, 26 Jul 2023 10:20 AM IST
ishwar ashish
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Wed, 26 Jul 2023 10:20 AM IST
सार
उत्तर प्रदेश के सभी जिलों में कुत्ते के काटने से होने वाली घटनाओं की निगरानी के लिए समिति का गठन करने के निर्देश दे दिए गए हैं। नगर निगमों में नगर आयुक्त और अन्य शहरों में डीएम इसके अध्यक्ष होंगे।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : istock
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उत्तर प्रदेश में कुत्ते के काटने की घटनाओं की रोकथाम के लिए अब हर जिले में निगरानी समितियों का गठन होगा। इसे स्थानीय पशु जन्म नियंत्रण निगरानी समिति का नाम दिया गया है।
विज्ञापन
यह समिति शहरों में कुत्तों के काटने, बीमार कुत्तों को दया मृत्यु देने, निराश्रित व पालतू के मामले की देखरेख करेगी। नगर निगमों में नगर आयुक्त और अन्य शहरों में डीएम इसके अध्यक्ष होंगे।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें - पैसे खर्च कर देखें विधानसभा की खूबसूरती: स्कूल-कॉलेज के छात्र और आम लोगों के लिए अलग-अलग शुल्क
विज्ञापन
ये भी पढ़ें - रामनगरी: यरुशलम व वेटिकन सिटी की तर्ज पर हो रहा अयोध्या का विकास, 32 हजार करोड़ किए जा चुके हैं स्वीकृत
इस संबंध में विशेष सचिव नगर विकास राजेंद्र पेंसिया ने शासनादेश जारी कर दिया है। शासनादेश के मुताबिक इसी समिति की देखरेख में बंध्याकरण, टीकाकरण, कुत्तों को पकड़ने, पशु प्रजनन केंद्रों तक पहुंचाने व नसबंदी के बाद पुन: वापस भेजने का भी काम होगा। साथ ही घातक रूप से घायल या असाध्य रूप से बीमार कुत्तों को पीड़ा रहित मृत्यु देने के लिए पशु चिकित्सक को सोडियम पैंटोथॉल का उपयोग करके दया मृत्यु देने का निर्देश भी देगी।