{"_id":"3a0101910aaeacdb4c26917cef250f11","slug":"money-to-be-spent-for-higher-education-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"उच्च शिक्षा के लिए खर्च होंगे 2420 करोड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उच्च शिक्षा के लिए खर्च होंगे 2420 करोड़
शोभित श्रीवास्तव/अमर उजाला, लखनऊ
Updated Wed, 04 Feb 2015 01:46 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उच्च शिक्षा में सुधार के लिए राष्ट्रीय उच्चतर शिक्षा अभियान (रूसा) के तहत वर्ष 2017 तक 2420 करोड़ रुपये खर्च होंगे।
विज्ञापन
इसके तहत केंद्र सरकार से 1573.49 करोड़ रुपये मिलेंगे।
जबकि प्रदेश सरकार 847.26 करोड़ रुपये खर्च करेगी। यह जानकारी प्रमुख सचिव उच्च शिक्षा कल्पना अवस्थी ने दी।
प्रमुख सचिव ने बताया कि यूजीसी रेगुलेशन, 2010 के क्रम के शिक्षकों के पदनाम परिवर्तन किए जा चुके हैं।
राज्य विश्वविद्यालय अधिनियम, 1973 में संशोधन किए जाने के लिए उत्तर प्रदेश राज्य विश्वविद्यालय (संशोधन) अधिनियम भी 28 फरवरी 2014 को जारी हो चुका है।
इसके अलावा प्रदेश के राजकीय महाविद्यालयों में कार्यरत संविदा प्रवक्ताओं को प्रतिमाह नियत राशि 21,600 रुपये पर राज्य कर्मचारियों की तरह महंगाई भत्ता दिया जा रहा है।