चुनावी खर्च में सबसे आगे निकलीं सपा प्रत्याशी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विधान सभा की पूरब सीट के लिए मतदान की तारीख नजदीक आने के साथ ही प्रत्याशियों के बीच खर्च को लेकर होड़ शुरू हो गई है।
पहले दौर में जहां सपा प्रत्याशी जूही सिंह 4.82 लाख रुपये खर्च कर सबसे आगे हैं वहीं भाजपा प्रत्याशी आशुतोष टंडन ने अभी सिर्फ 1.56 लाख रुपये ही खर्च किए हैं।
चुनाव मैदान में उतरे सभी 15 प्रत्याशियों ने पहले दौर में हुए चुनावी खर्च के हिसाब किताब का व्यय रजिस्टर व्यय प्रेक्षक द्वारा गठित कमेटी के समक्ष गुरुवार को सत्यापन के लिए प्रस्तुत किया।
सपा प्रत्याशी से पीछे रहे कांग्रेस प्रत्याशी
चुनावी खर्च में इसके बाद दूसरे स्थान पर 3.72 लाख खर्च कर कांग्रेस प्रत्याशी रमेश श्रीवास्तव और तीसरे नंबर पर 1.88 लाख खर्च कर निर्दलीय एसपी सिंह रहे। भाजपा के आशुतोष चुनावी खर्च के मामले कुछ सुस्त दिखे।
चुनाव मैदान में उतरे अन्य 11 प्रत्याशियों द्वारा दाखिल व्यय रजिस्टर विवरण में खर्च 50 हजार से नीचे दिखाया गया है।
चुनावी खर्च के व्यय रजिस्टर का सत्यापन कराने को पूरब विधान सभा के सभी प्रत्याशियों को गुरुवार को कलेक्ट्रेट स्थित स्वर्णजयंती सभागार में बुलाया गया था।
दो पालियों में बुलाए गए प्रत्याशियों ने सुबह 11 बजे से शाम पांच बजे तक अपने नामित वित्तीय परामर्शदाता के माध्यम से चुनावी खर्च का व्यय रजिस्टर व इससे जुड़े बिल वाउचर प्रस्तुत किए।
इस तरह चुनाव में खर्च किया धन
कलेक्ट्रेट कोषागार के मुख्य कोषाधिकारी अवध नारायण ने बताया कि उपचुनाव में पहले दौर के सत्यापन में 4,82963 लाख का चुनावी खर्च दिखाते हुए सपा प्रत्याशी जूही सिंह अन्य प्रत्याशियों के मुकाबले सबसे आगे रही।
जूही ने चुनावी खर्च में कार्यकर्ताओं के साथ नियमित तौर पर निकाली जाने वाली जनसंपर्क यात्राओं व चुनाव प्रचार में लगे वाहनों की मद में सर्वाधिक खर्च दिखाया है।
इसके साथ ही चुनाव लड़ रहे अन्य पंजीकृत व निर्दलीय प्रत्याशियों का पहले चरण का चुनावी खर्च 24 हजार से 50 हजार के बीच ही सिमटा रहा।