पुलिस के लिए सरकार ने खोला खजाना
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आधुनिकीकरण योजना के तहत राज्य सरकार ने पुलिस विभाग को अत्याधुनिक उपकरण खरीदने के लिए 38,71,84,255 रुपये आवंटित किए हैं।
इस राशि को पुलिस मुख्यालय ने विभिन्न जिलों को उनकी आवश्यकता के अनुसार जारी कर दिया है।
एडीजी पुलिस मुख्यालय सूर्य कुमार शुक्ला ने बताया कि इसके तहत प्रदेश के लगभग सभी जनपदों को 64 डिजीटल वीडियो कैमरा, 160 लाउड हेलर, 119 सीसीटीवी सिस्टम, 10 रबर बाल नॉन लीथल सिस्टम, 41 जनरेटर, 41 फॉगिंग मशीन, 23 सोलर पॉवर सिस्टम, 29 विवचेना किट, 52 जीपीएस सिस्टम व अन्य आधुनिक उपकरणों को क्त्रस्य किये जाने हेतु धन का आवंटन पुलिस मुख्यालय द्वारा कर दिया गया है।
इसके अलावा सभी जनपदों को नॉन लीथल वेपंस खरीदने के लिए 32.93 करोड़ की राशि प्रदान की गई है।