{"_id":"582973da4f1c1b61368fddc3","slug":"money-crisis-will-not-solve-in-coming-2-or-3-months","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"किसान हितैषी है सरकार तो उन्हें दे पुराने नोट चलाने की छूट: अखिलेश यादव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किसान हितैषी है सरकार तो उन्हें दे पुराने नोट चलाने की छूट: अखिलेश यादव
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ
Updated Mon, 14 Nov 2016 05:13 PM IST
विज्ञापन
मुख्यमंत्री अखिलेश यादव
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यूपी के सीएम अखिलेश यादव का कहना है कि 500 और 1000 के नोट चलाने की छूट किसानों को मिलने चाहिए। उन्होंने कहा कि अगर केंद्र सरकार किसानों की हितैषी है तो अपने इस फैसले पर जरूर सोचेगी।
अखिलेश ने कहा कि सरकार के इस फैसले से समाज के सभी वर्गों सहित किसानों को भारी असुविधा हो रही है। उन्होंने किसानों को राहत देने की गुजारिश की है।
उन्होंने कहा कि इन नोटों के बंद किए जाने से उत्तर प्रदेश सहित पूरे देश के किसानों के सामने रबी फसल की बुआई के लिए बीज-खाद व अन्य कृषि निवेशों का इंतजाम करने का गम्भीर संकट पैदा हो गया है।
विज्ञापन
सीएम ने कहा कि भारत सरकार के अचानक लिए गए इस फैसले से खरीफ फसल की उपज को बेचकर किसानों ने जो धनराशि अपनी जरूरतों को पूरा करने के लिए इकट्ठा की है, उसका भी वे इस्तेमाल नहीं कर पा रहे हैं।
वर्तमान सहालग में बड़ी संख्या में किसान परिवारों की बेटियों की शादी होनी है। लेकिन अपनी इस जिम्मेदारी को पूरा करने के लिए उन्हें घोर असुविधा का सामना करना पड़ रहा है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि यदि केन्द्र की सरकार किसानों की हितैषी है और उसे देश के अन्नदाताओं की दिक्कतों का ख्याल है तो वह अविलम्ब अपने इस फैसले पर पुनर्विचार करते हुए किसानों को राहत पहुंचाने के लिए जरूरी कदम उठाएगी।

दो-ढाई महीने चलेगी समस्या
अखिलेश यादव
- फोटो : self
यूपी के सीएम अखिलेश यादव का कहना है कि प्रधानमंत्री भले दावा करें कि पैसों की समस्या 50 दिन में ठीक हो जाएगी लेकिन ऐसा होने में कम से कम दो-ढाई महीने का वक्त लगेगा। उन्होंने ये बातें हिंदी साहित्य सम्मान समारोह के दौरान कहीं। उन्होंने कहा कि जिन्होंने ये परेशानी दी है उन्हें इस बात का अंदाजा भी नहीं है।
अखिलेश ने कहा, हालात सुधरने में दो-ढाई नहीं इससे भी ज्यादा का समय लग सकता है। सीएम ने कहा कि किसान, गरीब सभी परेशान हो रहे हैं।