फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   molestation with national player of haryana in lucknow

शर्मनाक: हरियाणा की राष्ट्रीय खिलाड़ी से छेड़खानी, जबरन होटल में ले जाने की कोशिश, विरोध पर दी धमकी

Thu, 13 Jun 2019 03:36 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क/अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Thu, 13 Jun 2019 03:36 PM IST
विज्ञापन
molestation with national player of haryana in lucknow
प्रतीकात्मक तस्वीर
लखनऊ के सरोजनीनगर स्थित साई सेंटर में प्रशिक्षण कैंप में आई हरियाणा की राष्ट्रीय कुश्ती खिलाड़ी के साथ दो युवकों ने छेड़खानी की। जबरन खींचकर होटल में ले जाने की कोशिश की। विरोध करने पर पीटा, अगवा करने, परिवार और उसे जान से मारने की धमकी दी।
विज्ञापन


खिलाड़ी किसी तरह से खुद को बचाकर वहां से भागी। यह वारदात रविवार शाम की है। धमकी से सहमी पीड़िता अगले ही दिन हरियाणा लौट गई और वहां पहुंचते ही हिसार के सदर थाने में आरोपी सिकंदर व उसके साथी के खिलाफ तहरीर दी।
विज्ञापन


इस पर पुलिस ने छेड़खानी, जान से मारने की धमकी व पॉक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है। हरियाणा के हिसार की रहने वाली 17 वर्षीय खिलाड़ी का चयन भारतीय कुश्ती प्रशिक्षण कैंप के लिए हुआ। वह प्रशिक्षण के लिए तीन जून सरोजनीनगर स्थित साई सेंटर पहुंची।
विज्ञापन
विज्ञापन

किसी तरह जान बचाकर भागी

molestation with national player of haryana in lucknow
प्रतीकात्मक तस्वीर

पीड़िता के मुताबिक, रविवार को शाम सात बजे वह सेंटर के गेट के बाहर स्थित एटीएम बूथ पर रुपये निकालने गई थी। वहां पर हिसार केबूरा वासी घिराये का रहने वाला सिकंदर अपने एक अन्य साथी के साथ मौजूद था। उसने अचानक से खिलाड़ी का हाथ पकड़ लिया और छेड़छाड़ शुरू कर दी।

विरोध किया तो उसे पीटने लगा और जबरदस्ती खींचकर एक होटल में जाने की कोशिश की। खिलाड़ी ने विरोध किया तो उसे अगवा करने की धमकी दी। पीड़िता के मुताबिक किसी तरह वह जान बचाकर सेंटर के अंदर की तरफ भागी तो सिकंदर ने धमकी दी कि उसे और उसके परिवारीजनाें को जान से मरवा देगा।

पीड़िता के बयान व तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज

molestation with national player of haryana in lucknow

दहशत में नेशनल प्लेयर : दूसरे दिन ही हरियाणा लौट गई
घटना से परेशान पीड़िता ने परिवारीजनों को फोन पर सारी बात बताई। इसके बाद सोमवार को वह हिसार के लिए निकल गई। मंगलवार को हिसार पहुंचने के बाद पीड़िता ने सदर थाने में आरोपी सिकंदर व उसके साथी के खिलाफ तहरीर दी। सदर थाना के एएसआई सरोज के मुताबिक,जांच शुरू हो गई है। वहीं लीगल एडवाइजर को थाने बुलाया गया, जिसके सामने पीड़िता ने बयान दर्ज कराया।

सरोजनीनगर थाने में मुकदमा होगा स्थानांतरित
एएसआई के मुताबिक, पीड़िता के बयान व तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। वारदात लखनऊ के सरोजनीनगर की है। मुकदमा शून्य में दर्ज किया गया है। मामले की विवेचना के लिए लखनऊ के सरोजनीनगर थाने में स्थानांतरित किया जाएगा। फिलहाल इस मामले की विवेचना महिला थाने द्वारा की जा रही है। सदर पुलिस का कहना है कि सिकंदर कौन है इसकी जानकारी जुटाई जा रही है, वह रहने वाला हिसार का ही है।

यह निराशाजनक है, लिए जाएंगे कड़े फैसले
हमें टीम के कोच ने इस बारे में जानकारी दी थी कि बीते दिनों जूनियर वर्ग की एक खिलाड़ी के साथ छेड़छाड़ हुई थी। इसके बाद व खिलाड़ी छुट्टी की जानकारी देकर अपने घर चली गई। यह निराशाजनक है। इस बारे मेें कुश्ती संघ कड़े फैसले लेगा। ट्रायल के दौरान अनाधिकृत लोगोें को सेंटर में प्रवेश नहीं दिया जाएगा। -  विनोद तोमर, सहायक सचिव, भारतीय कुश्ती संघ

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed