फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Molestation first, followed by gang-rape and murder.

Lucknow News: पहले की थी छेड़छाड़, फिर सामूहिक दुष्कर्म के बाद की हत्या

Sat, 26 Sep 2026 02:37 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 26 Sep 2026 02:37 AM IST
विज्ञापन
Molestation first, followed by gang-rape and murder.
मोहनलालगंज। क्षेत्र के एक गांव में बुधवार रात 65 वर्षीय महिला की सामूहिक दुष्कर्म के बाद हत्या कर दी गई थी। उनके बेटे ने दो युवकों पर हत्या और दुष्कर्म का आरोप लगाते हुए एफआईआर दर्ज कराई। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है, जिन्होंने पूछताछ में अपना अपराध कबूल किया।
विज्ञापन

डीसीपी दक्षिणी के मो. मुश्ताक के अनुसार आरोपियों ने बताया कि बुधवार रात दोनों अपने साथी के साथ महिला के पास गए थे। वहां तीनों ने शराब पी। घटना के समय दोनों आरोपी नशे में थे। एक आरोपी ने पहले महिला से छेड़छाड़ की। विरोध करने पर उन्होंने महिला से मारपीट की। इसके बाद बारी-बारी से दुष्कर्म किया। फिर गला दबाकर महिला की हत्या कर दी और शव को झाड़ियों में फेंककर वे भाग निकले। डीसीपी दक्षिणी मो. मुश्ताक ने इसकी पुष्टि की। डीसीपी ने बताया कि दोनों आरोपियों को शुक्रवार को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया। वहीं, बृहस्पतिवार शाम करीब सात बजे पोस्टमार्टम के बाद महिला का शव घर पहुंचा। शुक्रवार दोपहर करीब 12 बजे उनके बड़े बेटे ने अंतिम संस्कार किया। एक आरोपी महिला का रिश्तेदार है। दोनों आरोपियों के साथ मौजूद तीसरे साथी की वारदात में कोई भूमिका नहीं मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed