फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Moldy burger served on Air India flight

Lucknow News: एयर इंडिया की उड़ान में परोसा फफूंदी लगा बर्गर

Mon, 14 Jul 2025 02:00 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 14 Jul 2025 02:00 AM IST
विज्ञापन
Moldy burger served on Air India flight
प्रतीकात्म्क।
लखनऊ। दिल्ली जा रही एयर इंडिया की उड़ान में शिवसेना (यूबीटी) के प्रदेश अध्यक्ष ठाकुर अनिल सिंह को फफूंदी लगा बर्गर परोस दिया गया। इससे वह भड़के तो दूसरा बर्गर दिया गया। पार्टी की ओर से फफूंद लगे बर्गर का वीडियो सोशल मीडिया पर डालकर केंद्रीय उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित सिंधिया और एयरलाइंस के अफसरों से शिकायत की गई है।
विज्ञापन

सरोजनीनगर की सैनिक हाउसिंग सोसाइटी कॉलोनी निवासी ठाकुर अनिल सिंह का कहना है कि 15,580 रुपये का टिकट लेकर 11 जुलाई की रात 8:55 बजे वह एयर इंडिया की उड़ान एआई 812 में सवार हुए। सफर में उन्हें डिब्बे में पैक बर्गर दिया गया। उन्होंने डिब्बा खोलकर देखा तो बर्गर में फफूंद लगी हुई थी। उन्होंने एयरहोस्टेस से शिकायत की, लेकिन उसने नजरअंदाज कर दिया।
विज्ञापन


जब अनिल सिंह भड़के, तब एयर होस्टेस ने दूसरा बर्गर दिया। उन्होंने पार्टी के कई पदाधिकारियों को इसकी जानकारी दी। इसके बाद पार्टी के बहराइच के आईटी जिला प्रभारी प्रेम कुमार दुबे ने फेसबुक व एक्स के जरिये केंद्रीय उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया और एअर इंडिया से शिकायत की।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने लिखा कि एयर इंडिया की फ्लाइट में अनिल सिंह को फफूंद लगा खाना परोसा गया, जो बेहद शर्मनाक है। ज्योतिरादित्य सिंधिया को टैग कर लिखा कि क्या यात्रियों की जान की कीमत सिर्फ टिकट भर है। यह लापरवाही नहीं अपराध है। ऐसी विश्वस्तरीय सेवाएं नहीं चलेंगी। शिवसेना (यूबीटी) के प्रदेश प्रभारी विनय शुक्ला ने भी एक्स पर नाराजगी जताई।




कार्रवाई न होने पर आंदोलन की चेतावनी

ठाकुर अनिल सिंह ने वीडियो जारी कर एयर इंडिया के अधिकारियों और संबंधित मंत्री से मामले में संज्ञान लेने के लिए कहा। उन्होंने कहा कि महंगे टिकट के बावजूद सुविधाएं नहीं मिल रही हैं। यात्रियों के जीवन के साथ खिलवाड़ हो रहा है। कार्रवाई नहीं की गई तो शिवसेना आंदोलन करेगी और जीवन के साथ खिलवाड़ करने वालों को सबक सिखाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed