फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Mohanlalganj: woman died in a village of Mohanlalganj.

मोहनलालगंज: विवाहिता की मौत, मायके वालों ने दहेज के लिए हत्या का लगाया आरोप

Tue, 28 May 2024 05:21 PM IST
ishwar ashish संवाद न्यूज एजेंसी, मोहनलालगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, मोहनलालगंज Published by: ishwar ashish Updated Tue, 28 May 2024 05:21 PM IST
सार

मोहनलालगंज में हत्या के मामले में मायके पक्ष के लोगों ने ससुरालीजनों पर दहेज के लिए हत्या का आरोप लगाया है। मायके पक्ष के लोगों ने गला दबाकर जान से मारने की बात कही है।

विज्ञापन
Mohanlalganj: woman died in a village of Mohanlalganj.
- फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मोहनलालगंज के बैरीसालपुर में विवाहिता की मौत हो गई। विवाहिता के मायके वालों ने दहेज के लिए हत्या करने का आरोप ससुराल पक्ष पर लगाया है। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस का कहना है कि मृतक काफी समय से बीमार चल रही थी जिसके चलते उसकी मौत हुई।

विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक, बाराबंकी के जेतपुर बलछत की खुर्शीदा (30) का विवाह छह वर्ष पूर्व बैरीसालपुर के गुलजार के साथ हुआ था। मंगलवार सुबह लगभग 11 बजे खुर्शीदा की मौत हो गई। मौत की सूचना पाकर पहुंचे मायके पक्ष के लोगों ने गला दबाकर जान से मारने का आरोप लगाते हुए हंगामा करने लगे।
विज्ञापन


हंगामे की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने समझाने का प्रयास और तहरीर लेकर कार्रवाई का आश्वासन दिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
इंस्पेक्टर आलोक राव के मुताबिक मृतक का लीवर खराब था जिसका लंबे समय से इलाज चल रहा था। मृतका के भाई मरहबा ने ससुराल के लोगों के विरूद्व तहरीर दी है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की जाएगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed