{"_id":"6988f68829b9002cfd0bd3d4","slug":"mohanlalganj-tehsil-and-registry-office-will-be-shifted-lucknow-news-c-13-knp1002-1597102-2026-02-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: मोहनलालगंज तहसील और रजिस्ट्री कार्यालय होगा शिफ्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: मोहनलालगंज तहसील और रजिस्ट्री कार्यालय होगा शिफ्ट
विज्ञापन
मोहनलालगंज तहसील।
लखनऊ। मोहनलालगंज तहसील और उसके परिसर में संचालित रजिस्ट्री कार्यालय को जल्द ही नई जगहों पर शिफ्ट किया जाएगा। शासन के इस निर्णय से तहसील आने वाले ग्रामीणों और वादकारियों को मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है। शिफ्टिंग के कारण लोगों को अब अपना काम कराने के लिए कई किलोमीटर की अतिरिक्त दौड़ लगानी होगी।
शासन के प्रस्ताव के अनुसार, मोहनलालगंज तहसील को अब नगराम के भट्ठी बरकत नगर में शिफ्ट किया जाएगा। वहीं, रजिस्ट्री कार्यालय को गोसाईंगंज के मोहाली गांव में ले जाने की तैयारी है। रजिस्ट्री कार्यालय के लिए जमीन अधिग्रहण की प्रक्रिया पूरी हो चुकी है और जल्द ही निर्माण कार्य शुरू होने की उम्मीद है।
वर्तमान तहसील परिसर में बुनियादी सुविधाओं का अभाव और पार्किंग की भारी समस्या है। पार्किंग व्यवस्था न होने के कारण वाहन बेतरतीब खड़े रहते हैं, जिससे जाम की स्थिति बनी रहती है। इन्हीं अव्यवस्थाओं को आधार बनाकर शासन ने विस्तृत परिसर वाले नए स्थानों पर शिफ्टिंग का निर्णय लिया है।
विज्ञापन
बार एसोसिएशन के महामंत्री अमरेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि वर्तमान में तहसील में मुकदमों और अन्य कार्यों के लिए रोजाना करीब 500 लोग आते हैं, जबकि रजिस्ट्री कार्यालय में 150 से 200 लोगों की आवाजाही रहती है। दोनों कार्यालयों के अलग-अलग होने और दूरी बढ़ने से सबसे ज्यादा दिक्कत गोसाईंगंज जाने वालों को होगी। तहसील पहुंचने के लिए ग्रामीणों को करीब 8 किलोमीटर का अतिरिक्त चक्कर काटना पड़ेगा, जिससे समय और धन दोनों की बर्बादी होगी।