फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Mohanlalganj: Prisoner from Delhi jail appeared for sub-inspector recruitment exam

Lucknow: दिल्ली जेल में बंद कैदी ने दी दरोगा भर्ती परीक्षा, साइबर फ्रॉड मामले में है आरोपी

Sun, 15 Mar 2026 07:30 PM IST
Ishwar Ashish Bhartiya Ishwar Ashish Bhartiya
Updated Sun, 15 Mar 2026 07:30 PM IST
सार

दिल्ली जेल में बंद आरोपी को न्यायालय की अनुमति मिलने के बाद परीक्षा देने की अनुमति दी गई। परीक्षा समाप्त होने के बाद उसे वापस दिल्ली भेज दिया गया।

विज्ञापन
Mohanlalganj: Prisoner from Delhi jail appeared for sub-inspector recruitment exam
दरोगा भर्ती परीक्षा में पहुंचा आरोपी। - फोटो : amar ujala

विस्तार

मोहनलालगंज कस्बे में स्थित काशीश्वर इंटर कॉलेज में बनाए गए दरोगा भर्ती परीक्षा केंद्र पर रविवार को एक बंदी ने पुलिस सुरक्षा के बीच परीक्षा दी। बंदी को विशेष अनुमति के बाद दिल्ली से लाकर परीक्षा में शामिल कराया गया।

विज्ञापन


पुलिस के अनुसार प्रयागराज निवासी अंकित त्रिपाठी साइबर फ्रॉड के मामले में दिल्ली सेंट्रल जेल में बंद है। उसने उत्तर प्रदेश पुलिस की सब-इंस्पेक्टर (दरोगा) भर्ती परीक्षा के लिए आवेदन किया था।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - सीएम योगी ने 'पंडित विवाद' पर दिया बयान, आईएएस अभिषेक को बड़ी जिम्मेदारी, हरीश राणा को अंतिम विदाई
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - दरोगा भर्ती परीक्षा के नाम पर ठगी, एसटीएफ ने एक और आरोपी दबोचा, अब तक पांच गिरफ्तार


न्यायालय की अनुमति मिलने के बाद रविवार को दिल्ली पुलिस आरोपी बंदी को कड़ी सुरक्षा में लेकर मोहनलालगंज पहुंची। यहां निर्धारित परीक्षा केंद्र पर उसे परीक्षा में बैठाया गया। परीक्षा समाप्त होने के बाद पुलिस बंदी को वापस दिल्ली ले गई।

झूठी सूचना प्रसारित करने पर चार और एफआईआर

यूपी एसआई भर्ती परीक्षा में प्रश्न पत्र बेचने का झांसा देकर अभ्यर्थियों से ठगी और भ्रामक सूचनाएं फैलाने के मामले में चार और प्राथमिकी दर्ज की गई हैं। भर्ती बोर्ड के सोशल मीडिया प्रकोष्ठ में तैनात निरीक्षक सतेंद्र कुमार ने हुसैनगंज थाने में ये प्राथमिकी दर्ज कराई हैं। इससे पहले भी हुसैनगंज थाने में भर्ती परीक्षा के संबंध में तीन प्राथमिकी दर्ज की जा चुकी थीं, जिससे कुल सात प्राथमिकी हो गई हैं।

एसीपी हजरतगंज विकास जायसवाल ने बताया कि 13 मार्च को यूपीएसआई परीक्षा 2026 नाम के टेलीग्राम चैनल पर मेसेज पोस्ट किया गया था। इसमें 12 हजार रुपये में भर्ती परीक्षा के उत्तर उपलब्ध कराने का जिक्र था। भुगतान के लिए यूपीआई shuriyakumar@nyes दिया गया था, जिसमें छह हजार रुपये पहले और छह हजार रुपये बाद में मांगे गए थे। 14 मार्च को एक्स हैंडल @isinghniharika से बलिया व वाराणसी केंद्रों पर पेपर आउट होने की झूठी सूचना प्रसारित की गई। यूट्यूब चैनल @VIRATVISIONK पर भर्ती परीक्षा के पेपर लीक होने का झूठा वीडियो पोस्ट किया गया था।

14 मार्च की सुबह व्हाट्सएप पर हेल्पर नामक उपयोगकर्ता ने यूपी एसआई परीक्षा 14 मार्च 2026 शिफ्ट-1 नाम से मेसेज प्रसारित किया। इसमें 25 हजार रुपये देकर पेपर लेने की बात कही गई थी। एसीपी का कहना है कि प्राथमिकी दर्ज कर आरोपियों का पता लगाया जा रहा है। सभी मामलों की गंभीरता से जांच की जा रही है। भर्ती बोर्ड के परीक्षा नियंत्रक ने ऐसी भ्रामक सूचना प्रसारित करने वालों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की चेतावनी दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed