फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   mohanlalganj loksabha seat

सड़क न पानी, इन्हें चाहिए बस वोटर्स की मेहरबानी

Fri, 25 Apr 2014 10:25 AM IST
राजेंद्र सिंह/अमर उजाला, लखनऊ
राजेंद्र सिंह/अमर उजाला, लखनऊ Updated Fri, 25 Apr 2014 10:25 AM IST
विज्ञापन
mohanlalganj loksabha seat

लखनऊ महानगर को लगभग चारों तरफ से घेरने वाला यह संसदीय क्षेत्र बेहाल है।

विज्ञापन


सड़कें खस्ताहाल हैं, डिवाइडर टूटे हुए हैं तो बिजली भी आंखमिचौली करती है।

इससे न तो आम पट्टी में बागों की सिंचाई ठीक से हो पा रही है और न ही नर्सरी तैयार हो पा रही हैं।

बरसात के दिनों में मोहनलालगंज संसदीय क्षेत्र में हर जगह जलभराव नजर आता है।

चार विधानसभाएं सीटें आती हैं इसमें

mohanlalganj loksabha seat

मोहनलालगंज में लखनऊ जिले की चार मोहनलालगंज, बख्शी का तालाब, मलिहाबाद, सरोजनीनगर और सीतापुर जिले की सिधौली विधानसभा सीटें आती हैं।

मूलभूत समस्याओं से जूझ रहे लोगों का दर्द यह भी है कि इतनी दिक्कतों के बावजूद ये मुद्दे की शक्ल अख्तियार नहीं करते।

समस्याओं से इतर सियासत की बात करें तो लोग प्रत्याशी से ज्यादा पार्टी की चर्चा कर रहे हैं।

मोदी की चर्चा है तो बसपा और सपा की बात करने वाले भी कम नहीं हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

क्या कहते हैं लोग

mohanlalganj loksabha seat

बख्शी का तालाब के चंदाकोंडर ग्राम पंचायत के विजयपुर गांव के पूर्व प्रधान दयाशंकर यादव कहते हैं कि राजधानी लखनऊ से चंद किमी दूर होने के बावजूद अभी तक उनके गांव में बिजली नहीं है।

पानी की निकासी की व्यवस्था नहीं है। न स्कूल है और न ही कोई सरकारी इमारत।

चंद्रिका देवी मंदिर मोड़ पर जनरल स्टोर चलाने वाले विपिन तिवारी सुलभ शौचालयों का सवाल उठाते हैं। वे कहते हैं कि नाले अटे पड़े हैं। नेताओं को यह सब नहीं दिखता।

चुनावी रुझान पर कहते हैं, हर जगह मोदी की चर्चा है, लेकिन हम तो सपा और कांग्रेस में जिसकी फिजा बेहतर होगी, उसी को वोट करेंगे।

विज्ञापन

पब्लिक से कटे हुए हैं नेता

mohanlalganj loksabha seat

रायबरेली रोड की कई कॉलोनियों में लोगों को सांसद और प्रत्याशियों के जनता से कटे रहने की शिकायत है।

सेनानी विहार निवासी पूर्व फौजी लोकेश सुदन कहते हैं, उनके इलाके में छह साल से सड़क की मरम्मत तक नहीं हुई।

साउथ सिटी में दि सिटी पब्लिक स्कूल के संचालक रविंद्र सिंह कहते हैं, सियासी लोग चुनाव के समय सक्रिय होते हैं, बाकी समय पब्लिक से कटे रहते हैं। उनकी समस्याओं से सरोकार नहीं है।

मोहनलालगंज का विकास नहीं हुआ

mohanlalganj loksabha seat

रायबरेली रोड फोर लेन बन गई है। कस्बे में सड़क चौड़ीकरण का काम तेजी से चल रहा है।

यहां के लोगों का दर्द है कि उनके क्षेत्र का विकास नहीं हुआ। तहसील और थाना होने के बावजूद कस्बानुमा मोहनलालगंज हर मामले में पिछड़ा हुआ है।

कई जगह सियासी चर्चाओं में मुद्दे गायब हैं। जाति, धर्म का गुणा भाग लगाया जा रहा है।

सूरमाओं के तरकश के तीर

mohanlalganj loksabha seat

नरेंद्र गौतम (कांग्रेस) आरके चौधरी (बसपा) कौशल किशोर (भाजपा) सुशीला सरोज (सपा)

लोकसभा चुनाव 2009
सुशीला सरोज (सपा)2,56,367 जय प्रकाश (बसपा) 1,79,772
आरके चौधरी (आरएसबीपी) 1,44,341 रंजन कुमार चौधरी (भाजपा) 82,435

(आरसीपी के जयपाल पथिक (17082), निर्दलीय रामधन (9673) और यूपीआरपी के सत्तीदीन को (4604) मत मिले थे।)

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed